{"_id":"27d54ee71a4fa700b7051176f66590ff","slug":"handicapped-girl-made-a-victim-of-lust","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपाहिज लड़की को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अपाहिज लड़की को बनाया हवस का शिकार
अमर उजला, डोडा/भद्रवाह
Updated Fri, 06 Dec 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने घर का ताला तोड़ कर मूक-बधिर और अपाहिज नाबालिग लड़की की इज्जत लूट ली।
विज्ञापन
लड़की के माता-पिता गांव में ही एक शादी समारोह में गए हुए थे। लड़की घर में अकेली थी। हद तो यह हो गई की आरोपी जाते-जाते घर से सोने-चांदी के जेवरात भी उड़ा ले गया। पुलिस ने वीरवार को केस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, आरोपी ने लड़की के परिवार की मजबूरी का फायदा उठाना चाहा। पीड़िता की मां भी मूक-बधिर है और पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
उसके मामा ने बताया कि गांव में ही 29 नवंबर को एक शादी थी। लड़की को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर उसके माता-पिता शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो घर का दरवाजा टूटा था और लड़की कमरे में निर्वस्त्र पड़ी थी। यह देख सभी स्तब्ध रह गए। घर से सोने-चांदी के गहने और कुछ अन्य सामान भी गायब थे।
विज्ञापन
काफी छानबीन के बाद पता चला कि गांव का ही शाहजहां (22) शादी समारोह के दौरान किसी से उस लड़की के बारे में पूछ रहा था। उसके माता-पिता शादी में आए कि नहीं, यह भी पूछ रहा था। बताया गया कि उस समय शाहजहां बहुत शराब पीये हुए था।
विज्ञापन
इसी आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और आखिर में 5 दिसंबर वीरवार को गंदोह थाने में धारा 376, 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को पीड़िता को रिश्तेदारों के साथ मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल डोडा लाया गया।
लड़की इतनी अब तक इतनी घबराई थी कि वह डाक्टरों को अपने शरीर पर हाथ तक लगाने नहीं दे रही थी। लड़की के मामा ने बताया कि उसके पूरे परिवार की दिमागी और शारीरिक हालत ठीक नहीं होने के चलते परिवार की देखभाल वही करता है।
एसपी डोडा आरिफ रेशू ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है।