{"_id":"d4529dd5e525847c45647d96e179512c","slug":"hammer-head-was-crushed-brutally-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौड़े से सिर कुचलकर कर दी निर्मम हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हथौड़े से सिर कुचलकर कर दी निर्मम हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरियारपुर गांव में घर में सो रहे किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। हत्या का शिकार हुआ अलीशेर जो अपने घर में सो रहा था।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक गांवमें ही रहने वाले धर्मेंद्र राय से उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण धर्मेंद्र तड़के घर में घुस आया और साथ लाए हथौड़े से अलीशेर के सिर पर कई वार किए।
उसकी चीख से परिवार के लोग जागकर उधर दौड़े लेकिन इस बीच हमलावर एक अन्य के साथ फरार हो गया। इसके बाद बुरी तरह घायल अलीशेर को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ द्विवेदी, सीओ नंद कुमार सिंह, शहर कोतवाल अशोक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के पीछे बिजली के कनेक्शन का पुराना विवाद बताया है। हालांकि अलीशेर के परिवार वाले हत्या की बुनियाद में छेड़छाड़ के विरोध से उपजा गुस्सा बता रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र अक्सर महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था।
अलीशेर ने इसका विरोध करने के साथ पुलिस से भी शिकायत की थी। इससे नाराज होकर उसने अलीशेर की जान ले ली। शाम को पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र राय को देवरिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है।