{"_id":"a6366e4c7687c695c937a952f8193976","slug":"gurgaon-property-dealer-raped-widow-on-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की विधवा की 3 साल तक लूटी आबरू","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दोस्त की विधवा की 3 साल तक लूटी आबरू
गुड़गांव, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Jan 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
एक विधवा ने अपने पति के बिजनेस पार्टनर रहे व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम करने का आरोप लगाया है। गुड़गांव के सेक्टर चालीस थाना पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अनुसार, पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर-45 में रहती है। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति प्रॉपर्टी डीलर था। हरियाणा के कैथल का रहने वाला प्रवीन सरदाना भी सेक्टर- 45 में ही रहता है।
विज्ञापन
वह पीड़िता के पति के साथ बिजनेस करता था। दोस्त की मौत के बाद प्रवीन ने अपनी पक्की दोस्ती का दावा करते हुए महिला और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने का वादा किया। कुछ समय बाद उसने महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और उसके साथ सेक्स किया।
विज्ञापन
वर्ष 2010 से वह शादी के झांसे में लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज करा दिया है।
जांच पुलिस अधिकारी के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी को ढूंढने कैथल गई है।