फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gujrat farmer suicides after killing his seven faimily members

घरवालों का कत्ल कर किसान ने की आत्महत्या

Mon, 12 Oct 2015 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Oct 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
gujrat farmer suicides after killing his seven faimily members

गुजरात के वलसाड शहर के पास के गांव में एक किसान ने अपने घर के सात लोगों का कत्ल कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने सबको दंग कर दिया है।

विज्ञापन


देश के संपन्न राज्यों में से एक गुजरात में किसानों जो हालात हैं वह हैरान करने वाले हैं। यहां बाकी राज्यों की तरह यहां भी गरीब किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से गुजरात में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं कि लेकिन दो दिन पहले एक किसान ने जिस तरह से अपने परिवार के सात लोगों का कत्ल कर आत्महत्या कर ली उससे गुजरात और देश के किसानों की हालात से पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हुआ?

gujrat farmer suicides after killing his seven faimily members

गुजरात में वलसाड इलाके में कोसबाड़ा गांव के पास कृषक मजदूर का काम करने वाले 38 साल के किसान ने अपने परिवार के सात लोगों का कत्ल कर आत्महत्या कर ली। इस दंग कर देने वाली घटना से इलाके के सदमें हैं। इलाके के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं और वहां मौजूद लोगों से घटना का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।

आत्महत्या करने वाले किसान का नाम श्रवणकान्त और उसकी पत्नी का नाम शांता उर्फ सावली है। पत‌ि-पत्‍नी के साथ उनकी 19 साल की बेटी यमुना, 17 की हेमकू, 17 का बेटा अक्षय, 14 की बेटी गिलीसा, 12 का बेटा विरल, और एक साल की एक नातिन प्रीती एक ही घर में मृत पाए गए। प्रीती यमुना की बेटी थी।

घटना का पता चलने पर पड़ोसियों ने पुलिस और उनके श्रवणकान्त के रिश्तेदारों को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया कि सात लोगों का कत्ल किसी धारदार हथियार से किया गया है जबकि किसान श्रवणकान्त का शव फांसी पर लटका था।

आदिवासियों के गांव का है किसान

gujrat farmer suicides after killing his seven faimily members

जिस गांव में यह घटना सामने आई है कि वह वलसाड शहर से महज 100 किमी की दूरी पर है जो एक आदिवा‌सियों का गांव है।

यह घटना शनिवार को देर रात में घटी जिसके बारे में पुलिस को रविवार की सुबह जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी किसान की मानिसिक स्थिति बहुत ठीक नहीं थी इसी वजह से उसने अपने परिवार का कत्ल किया होगा।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed