{"_id":"50bd65ddfe970fbc806fa7c85507d783","slug":"guest-house-was-in-business-including-broker-overcome-7-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में होता था धंधा, दलाल सहित 7 लड़कियां काबू","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गेस्ट हाउस में होता था धंधा, दलाल सहित 7 लड़कियां काबू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 Sep 2013 07:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुडै़ल स्थित गेस्ट हाउस में छापा मारकर देह व्यापार कराने के आरोपी दलाल और सात लड़कियों को दबोच लिया है। पकड़े गए दलाल की पहचान शोयब आलम के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह लड़कियों को पश्चिम बंगाल से बीस हजार रुपये महीने पर लेकर आया था। बुडै़ल चौकी पुलिस ने दलाल समेत लड़कियों का जीएमसीएच में मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी सुरजीत सिह मलिक ने बताया कि सूचना मिली थी कि बुडै़ल स्थित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना पर बुडै़ल चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने टीम बनाई और जाली ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। दलाल शोयब आलम ने जाली ग्राहक से दस हजार की मांग की। ग्राहक ने दलाल को दस हजार रुपये देकर पुलिस टीम को इशारा किया।
विज्ञापन
इशारा मिलते ही बुड़ैल चौकी सुरेंद्र कुमार ने गेस्ट हाउस में छापा मारकर दलाल और सात लड़कियों को दबोच लिया। पूछताछ में दलाल ने बताया कि वह देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लेकर आता था।