चेंजिंग रूम में महिला की फिल्म बनाते पकड़ा गया सिक्योरिटी गार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब दूसरे की सुरक्षा में लगे लोग ही अपराध करने पर अमादा हो जाएं तो उसने दूसरों को सुरक्षित रखने का भरोसा करना किसी खतरे को मोल लेने से कम नहीं है।
महाराष्ट्र के ठाणे में एक सिक्यूरिटी गार्ड को उसकी ही ऑफिस की महिला सहकर्मी का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा गया है। आरोपी गार्ड योगेश जाधव चेंजिंग रूम में छुपकर महिला सहकर्मी का वीडियो बना रहा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शहर के मनोरमा नगर कर रहने वाला योगेश जाधव को चेंजिंग रूप में दरवाजे और फर्श के बीच मौजूद गैप से वीडियो बना रहा था तभी महिला की सहेली अचानक वहां पहुंच गई। महिला ने गार्ड के मोबाइल में जो कुछ देखा उससे वह सन्न रह गई।
गार्ड के मोबाइल में देखा वीडियो बनते
महिला ने देखा की एक सहकर्मी गार्ड गेट के नीचे से चेंजिंग रूम की वीडियो बना रहा है और इस वीडियो में उसकी सहेली दिख रही है। इसके बाद उसने ऑफिस की इमरजेंसी अलार्म बजा दी।
इमरजेंसी अलार्म सुनकर आरोपी गार्ड भागने लगा जिसको उसने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद जिस महिला की वीडियो बनाई जा रही थी उसे बताया।
पीड़िता ने ऑफिस के अधिकारियों को बताया। अधिकारियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो पता चला कि वह लेडी गार्ड की फिल्म बना रहा था इसके बाद पुलिस में शिकायत दे गई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 के लिए जेल भेज दिया है।