फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Guantanamo Bay detainee alleges CIA torture and sexual abuse beyond Senate findings

जुर्म कुबूल कराने के लिए का रेप तक करती है जांच एजेंसी CIA

Thu, 04 Jun 2015 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Jun 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
Guantanamo Bay detainee alleges CIA torture and sexual abuse beyond Senate findings

2012 में आपराधिक षड़यंत्र रचने के दोषी पाए गए माजिद खान ने कहा है कि अमेरिकी जांच एजेंसी सीआईए ने उससे जुर्म कुबूल कराने के लिए आरोपियों के भयानक रूप से यातनाएं देता है। उन्होंने कहा कि कई बार तो सीआईए के अधिकारी आरोपियों का बलात्कार भी करते हैं।

विज्ञापन


सीआईए की क्रूरता का शिकार हो चुके माजित खान का कहना है कि एक बार तो उसे लगा कि वो अब उसकी जान ही ले लेंगे। गौरतलब है कि सीआईए की ओर से अपराधियों के शोषण के बारे में पहली बार ऐसा खुलासा नहीं बल्कि इससे भी सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (CIA) पर अपराधियों के यौन शोषण और बुरी तरह से प्रताड़ित करने का अरोप लग चुका है।
विज्ञापन


एक साल पहले अमेरिकी संसद (सीनेट) ने एक रिपोर्ट के जरिए खुलासा किया था कि जिसमें एक आरोपी बाद में सरकारी गवाह बन गया था। माजिद खान ने बताया है कि सीनेट की रिपोर्ट में जो खुलासा किया गया था उससे ज्यादा आरोपियों का शोषण किया जाता है। सारी जांचे पूरी होने के खान अपने अदालत के अंतिम फैसले के इंतजार में जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्तांगों पर डालते थे बर्फ का पानी

Guantanamo Bay detainee alleges CIA torture and sexual abuse beyond Senate findings

डेली मेल के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसी के शोषण का शिकार हो चुके माजिद ने बताया कि जांच करता उसे नग्न करके उसके गुप्तांगों पर बर्फ का पानी डालते थे। इतना ही नहीं ये जांच अधिकारी अपराधियों को नंगा कर उनकी फिल्म भी बनाते हैं।

माजिद खान ने बताया कि अधिकारियों ने दो उसे नंगाकर उसकी फिल्म बनाई है जिसके बारे में सीनेट रिपोर्ट में जिक्र तक नहीं किया गया।


खान ने कहा कि कई जांचकर्ता तो शराब पीकर आते थे जो हथौड़े बेसबॉल के बैट और चमड़े के बेल्ट से पिटाई भी करते थे। रिपोर्ट में खान को अल कायदा का पहला ऐसा आतंकी बताया गया है जिसे पूंछताछ के बाद छोड़ा गया है।

नंगा बांधकर तीन तक उलटा लटकाया

Guantanamo Bay detainee alleges CIA torture and sexual abuse beyond Senate findings

सीआईए के खौफनाक टॉर्चर को याद करते हुए खान ने मीडिया को बताया कि जांचकर्ता उसका सिर मरने के एक सेकंड पहले तक ठंडे पानी में डुबो कर रखते और बाहर निकालने के बाद सवालों की झड़ी लगाते। उसने कहा जांच अधिकारी कि ऐसा बार-बार करते थे।

खान के मुताबिक उसके लिए सबसे भयानक प्रताड़ना का वह थी जब उसे तीन दिन तक एक लकड़ी के बीम से नंगा बांधकर उल्टा लटका दिया। तीन दिन तक बीम पर नग्नावस्‍था में लटका रहा और इस दौरान खाने पीने के लिए भी कुछ भी नहीं दिया गया।

खान के अनुसार तीन दिन तक उल्टा लटकने के बाद उसकी हालत किसी जानवर से भी बदतर हो गई थी। उसने बताया कि सीआईए की हिरासत के दौरान हर दिन उसका चिंता और भय में बीत रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed