फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gruesome Story of a Murdered Couple You Will Never Forget

प्रेमी जोड़े के साथ दरिंदगी की ये दास्तां, रुला देगी आपको!

Tue, 17 Mar 2015 01:59 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
Gruesome Story of a Murdered Couple You Will Never Forget

देश-दुनिया में रोजाना बलात्कार और हत्या के सैकड़ों मामले सामने आते हैं, लेकिन यह ऐसी घटना है जिसे पढ़कर आपका कलेजा कांप जाएगा।

विज्ञापन


एक रेडियो कॉलर की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ग्लेन बेक नाम के शख्स ने बेहद खौफनाक हत्याकांड की पड़ताल शुरू की और उसमें जो कुछ सामने आया वह उसके होश उड़ा देने वाला था।

क्रिस्टोफर न्यूसम और शैनन क्रिस्चियन की कहानी को ग्लेन ने अपने टीवी शो में प्रसारित भी किया। यह खौफनाक वारदात 2007 में नॉक्सविल (टेनेसी) में हुई लेकिन वहां की मीडिया ने इसे ज्यादा तरजीह नहीं दी।
विज्ञापन


ग्लेन की रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय न्यूसम एक असाधारण बेसबाल खिलाड़ी था और कारपेंटर के तौर पर काम करता था। जबकि उसकी प्रेमिका क्रिस्चियन (21) यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी में पढ़ती थी। वे दोनों कुछ महीनों से डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के घर फिल्म देखने का था प्लान लेकिन...

Gruesome Story of a Murdered Couple You Will Never Forget

द ब्लेज की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जनवरी 2007 को दोनों ने एक दोस्त के अपार्टमेंट में जाकर फिल्म देखने का प्लान बनाया था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। उसके बाद वे जिंदा नहीं मिले।

जब क्रिस्चियन अगले दिन घर नहीं पहुंची तो उसके परिवार के लोग चिंतित हुए। उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की और फिर गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

ग्लेन की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने साथ में डिनर किया और दोस्त के अपार्टमेंट पहुंचे लेकिन वहां उन पर कई लोगों ने एक साथ हमला बोल दिया। यह बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना थी। ऐसा अपराध शहर में शायद ही सुना गया था।

यह इतना भयावह हत्याकांड था कि शो के बीच में ग्लेन ने परिजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कमरे से बाहर कर दें और उसके बाद इसे देखें, क्योंकि घटना की तस्वीरें कलेजा कंपा देने वाली थीं।

मुंह में मोजे ठूंसे, रेप किया और फिर....

Gruesome Story of a Murdered Couple You Will Never Forget

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूसम के मुंह में मोजे ठूंस दिए गए थे। उसके पैर बेल्ट से बांधे गए थे और उसके चेहरे को रुमाल से ढका गया था। सिर और गले पर शर्ट लपेट दी गई थी। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया और बुरी तरह पीटा गया।

इसके बाद आरोपियों ने उसे नंगे पांव नजदीकी रेल ट्रैक पर दौड़ने के लिए मजबूर किया और पीछे से गोली मार दी। एक गोली उसके गले में लगी और दूसरी पीठ पर। गोलियां लगने के बाद भी वह मरा नहीं। वहीं पर गिर गया लेकिन लकवाग्रस्त हो गया।

हमलावरों को उसके जिंदा होने का शक हुआ तो वे उसके पास पहुंचे और सिर पर बंदूक रखकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने उसे बुरी मौत दी। गोली मारने के बाद उन्होंने उसके शरीर पर गैसोलीन डाल दिया और फिर आग लगा दी।

लड़की के साथ हुआ और भी बुरा बर्ताव

Gruesome Story of a Murdered Couple You Will Never Forget

इस घटनाक्रम के बाद हमलावरों ने क्रिस्चियन को निशाना बनाया। उन्होंने उसे घर के पिछले हिस्से पर बने एक कमरे में बंद कर दिया और रस्सियों से जकड़ दिया। हमलावरों ने उसके साथ बुरी तरह रेप किया। जिस भी तरीके से संभव हो सका वे उस पर जुल्म करते रहे और उसके शरीर को नोचते रहे।

रेप के बाद उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। टूटी कुर्सी से लेकर हर उस सामान से पीटा जो उनके हाथ लगा। इसके बाद वे उसे लिविंग रूम में लेकर आए। पांचों हमलावरों को इस बात का अहसास हुआ कि उन्होंने लड़की के जिस्म में अपना डीएनए छोड़ दिया है। इससे बचने के लिए उन्होंने उसके मुंह और दूसरे अंगों में ब्लीच डाल दिया।

उन्होंने उसके शरीर को काले बैग में भर दिया। वे उसे घसीटते हुए किचेन में ले गए जहां कचरा डालने वाला डिब्बा रखा था। इस सब के दौरान लड़की जिंदा थी। उसने कचरे के डिब्बे में आखिरी सांसे लीं।

कोर्ट के चक्कर लगाता रहा परिवार

Gruesome Story of a Murdered Couple You Will Never Forget

इस घटना को लेकर ग्लेन ने सिविल राइट लीडर अल शार्पटॉन को आड़े हाथों लिया क्योंकि वह मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने में नाकाम रहा। इस दर्दनाक घटना में दोनों पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में भी खासी कठिनाई झेलनी पड़ी।

इस घटना से जुड़े पांचों आरोपियों को खौफनाक अपराध का दोषी करार दिया गया लेकिन बाद में पता चला कि आरोपियों को न्यायिच प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के जरिए फायदा देने की कोशिश की गई। जांच में पता चला कि जिस जज ने मामले की सुनवाई की वह ड्रग्स का लती था ।

इस मामले में लगातार ट्रायल और अपील होती रही, जिसके चलते वारदात से जुड़ी इकलौती महिला अपराधी की सजा एक तिहाई कर दी गई। जज की कारगुजारी के कारण पीड़ित परिवार कोर्ट के चक्कर काटता रहा।

इस घटना से जुड़े अपराधी लगातार अपील करते रहे और सजा से बचते रहे। सिर्फ महिला अपराधी ने दोबारा ट्रायल के जरिए अपनी सजा कम करा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed