फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Groom injured in marriage

गाना बंद कराने पर दूल्हे का ही सिर फोड़ा

Sat, 22 Feb 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा Updated Sat, 22 Feb 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
Groom injured in marriage

‘आज ब्लू है पानी-पानी’ गाने का विरोध करना दूल्हे को उस वक्त भारी पड़ गया, जब डीजे पर थिरक रहे युवकों ने मारपीट कर उसका सिर ही फोड़ दिया। इसके चलते कुछ देर के लिए शादी का कार्यक्रम भी रुक गया।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों हिरासत में ले लिया। दूल्हे के भाई ने तहरीर दी है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी वीनेश की गुरुवार को बारात थी। नगरसेन वाली गली में वैवाहिक स्थल था।

जहां शादी के दौरान लड़की पक्ष से कुछ युवक डीजे पर चल रहे ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ गाने पर थिरक रहे थे। वे बार-बार यही गाना लगवा रहे थे, तभी दूल्हा वीनेश ने गाने को बंद करने को कहा।
विज्ञापन


बताते हैं कि तभी मोहल्ला कटरा निवासी दीपक और राहुल ने दूल्हे पर हमला बोल दिया। पीटकर सिर फोड़ दिया। बारात में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के बाद युवक भागने लगे, तो लोगों ने उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं दूल्हे के भाई आशू ने दोनों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed