फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   groom arrested for honeymoon prostitution

हनीमून पर पत्नी को छोड़ ढूंढ़ने लगा वेश्या, जेल

Fri, 27 Mar 2015 04:04 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
groom arrested for honeymoon prostitution

हर इंसान की जिंदगी में शादी सबसे ज्यादा खुशी वाला पल माना जाता है, और एक अच्छे स्पॉट पर हनीमून हर जोड़े का सपना होता है। हालांकि हनीमून के लिए पति के साथ फ्लोरिडा गई एक महिला के लिए यह ट्रिप शर्म से पानी-पानी कर देने वाली रही।

विज्ञापन


दरअसल, मोहम्मद अहमद नाम के 21 वर्षीय युवक ने पत्नी के साथ फ्लोरिडा में हनीमून सेलिब्रेट करने का फैसला लिया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद वह अचानक लापता हो गया, जिससे उसकी पत्नी परेशान हो गई।
विज्ञापन


उसने पुलिस को फोन करके पति के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कुछ समय बाद जब पुलिस ने महिला को फोन करके बताया कि उसका पति जेल में है तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने उसे यह भी बताया कि वह कैसे जेल पहुंचा। कारण जानकर नवविवाहिता फूट-फूट कर रोई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनीमून भूल, पहुंच गया वेश्या के पास

groom arrested for honeymoon prostitution

पुलिस के अनुसार, फ्लोरिडा में मौजमस्ती करने पहुंचे अहमद को वेश्यावृत्ति के एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पकड़ा गया था। वही नहीं, उसके अलावा 92 अन्य लोगों को भी पुलिस ने धर दबोचा। इनमें से 12 दलाल, 39 वेश्याएं और 39 ग्राहक थे। यह स्टिंग करीब चार दिन चला था।

अहमद ने एक ऑनलाइन विज्ञापन पर क्लिक किया था, जिसके बाद उसे एक पता दिया गया, जहां उसे वेश्या से मिलना था। हालांकि ऐसा हो नहीं सका और वह पुलिस के जाल में फंस गया। हनीमून पर वेश्यावृत्ति के चक्कर में गिरफ्तार हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और यह सुर्खियां भी बना। उसके साथ एक युवा मंत्री को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस की छानबीन के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि अहमद और युवा मंत्री को छोड़कर बाकी सारे लोगों ने कानून तोड़ा है और गैरकानूनी रूप से देह व्यापार को बढ़ावा देने की कोशिश की। बताया गया कि अहमद की पत्नी होटल में उसका इंतजार कर रही थी और मंत्री उस एरिया में रोल मॉडल के तौर पर चर्चित था।

साहब! प्लीज मेरे पति को ढूंढ़िए'

groom arrested for honeymoon prostitution

अहमद की पत्नी ने पुलिस को उस वक्त सूचना दी थी, जब वह कुछ देर के लिए बाहर निकला और घंटों वापस नहीं लौटा। उसने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को बताया कि उसका पति उनके साथ है और एकदम ठीक है, लेकिन उसे गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह वेश्या को खरीदने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने महिला को बताया कि उसके पति पर वेश्यावृत्ति के अलावा गांजा रखने का भी आरोप है। इस घटना से उनकी नई-नवेली शादी तो तबाह हुई ही, उनके रिश्ते में भी दरार आ गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को जेल भेज दिया गया। पत्नी के साथ अपनी शादी के लम्हों को यादगार बनाने के बजाय वेश्यावृत्ति के चक्कर में फंसना अहमद को पूरी जिंदगी चोट पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed