अपने पोते के उम्र के लड़के से इश्क में दादी ने उड़ाए 4.97 करोड़
ब्रिटेन की एक दादी पर पर इश्क का जुनून इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने नाती के उम्र के लड़के को अपना आशिक बना लिया और उसके साथ समय गुजारने के लिए अपने कंपनी से करीब पांच लाख यूरो चुरा कर खर्च कर डाले।
इस 65 साल की आरोपी दादी शीना वार्नर पर कंपनी के पैसे चुराने और ठगी करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मिरर के अनुसार, वार्नर जब 2012 में छुट्टियां मनाने मिश्र गई तो वहां के एक होटल मालिक ने उससे कुछ रोमांटिक होने के संकेत दिए तब से वार्ननर ने उसे पैसे भेजना शुरू कर दिया था।
लेकिन जब वह शहर से बाहर घूम रही होती तो खर्च के लिए कंपनी के खाते से पैसे निकालना शुरू कर दिया और करीब पांच लाख यूरो यानी 49716984 भारतीय रुपए चुराकर खर्च कर लिए। ऐसा माना जा रहा ही शीना ने ये रुपए होटल में ठहरने और अपने खर्च में उड़ा दिए होंगे।
शरीर के कपड़े छोड़ सबकुछ बेच डाला
ग्लासेस्टर क्राउन कोर्ट में मामले सुनवाई करते हुए जो कुछ भी सुना वह इस अधेड़ महिला के बारे में सुनना हैरानी भरा था। कोर्ट को बताया गया कि पता चला कि महिला कंपनी के पैसे चुराने के साथ ही अपना घर, कार यहां तक कि शरीर में पहने हुए कपड़ों को छोड़कर सब कुछ अपने इश्क के लिए बेच चुकी है। इतना ही नहीं यह सब करने के बाद खुश भी है।
अदालत को आरोपी शीना वार्नर ने बताया कि ये सारे पैसे उसने एक साल में तीन बार ली गई छुट्टियों के दौरान खर्च दिए। अदालत की ओर से जेल की सजा दिए जाने से पहले उसने बताया कि वह एक नौजान की सुंदरता से मोहित हो गई जिसने फिर उसके सारे पैसे खर्च करा दिए।
शीना ने बताया कि उसके मालिके पास उसके ऐसे कागजात थे जिसके जरिए पैसे निकाले जा सकते थे। शीना ने कहा इन कागजातों को घर लाई और जल्दी से उनमें हस्ताक्षर किए और पैसे निकाल लिए। इसके बाद उसने अपना घर, समान और कार बेच दिए।
'शीना को किसी ने फंसाया है'
वहीं शीला वार्नर के वकील ने बताया कि वह किसी साजिश का शिकार हुई है। उसने कहा कि उसके मुवक्किल ने कोई अपराध नहीं किया बल्कि उसे किसी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके पैसे ऐंठ लिए हैं।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि मिश्र में वार्नर ने जहां पर मौज मस्ती के लिए पैसे खर्च किए हैं वहां उसने प्रॉपर्टी खरीदने में भी कुछ पैसे लगाए हैं। वहीं अदालत ने शीना को दोषी मानते हुए तीन साल की कैद दी है।
अदालत ने कहा कि उसने अपने मालिक पाल्मर के भरोसे का कत्ल किया है। अदालत ने यह भी कहा कि उसने चुराए गए पैसे का उपयोग अपनी विलासिता के लिए और मिश्र में जमीन खरीदन के लिए किया है जो किसी भी में माफ करने लायक काम नहीं है।