फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Grandmother on benefits is fleeced out of £1,200 by 'Italian lover' she met on Facebook

ब्वॉयफ्रेंड से फेसबुक पर हुआ प्यार, कर्ज में डूबी दादी

Sun, 25 Oct 2015 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Oct 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
Grandmother on benefits is fleeced out of £1,200 by 'Italian lover' she met on Facebook
सोशल साइट फेसबुक पर धोखाधड़ी का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला इंग्लैंड का है जहां एक दादी के साथ एक इटैलियन आदमी ने फेसबुक पर पहले दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार किया और फिर बुजुर्ग महिला को बरगलाकर 12 हजार पाउंड यानी करीब 11 लाख 95 हजार रुपए ऐंठ लिए।
विज्ञापन


डेलीमेल की खबर के मुताबिक इंगलैंड के बाथ में रहने वाली 52 वर्षीय क्रिसी बिलियम्स ने अपनी आप बीती मीडिया से जाहिर की है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से दूसरे लोग आगाह हो सकें।
विज्ञापन


क्रिसी ने अपने फेसबुक प्रेमी के मदद मांगने पर अपनी शादी की अंगूठी और घर के जेवरात तक गिरवी रख दिए।

क्रिसी के प्रेमी मैटिओ पोजेली (बदला हुआ नाम) ने जब उससे कहा कि वो तंगी के दौर से गुजर रहा है और उसके पास इतने भी पैसे नहीं हैं कि वो दक्षिण अफ्रीका से उसके पास यूके मिलने आ सके। तो क्रिसी उसकी मदद के लिए राजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसी के मुताबिक उसके प्रेमी ने उससे कहा था कि वो अफ्रीका की तेल रिग में काम करता है और उसके प्यार में इस कदर पागल है कि उससे बिना मिले रह नहीं सकता है।

फेसबुक ने दादी को रुलाया

Grandmother on benefits is fleeced out of £1,200 by 'Italian lover' she met on Facebook

सात बच्चों की दादी क्रिसी विधवा हैं और क्रोमिक बोवेल प्रोब्लम (पुरानी आंत्र समस्या) से पीड़ित होने के कारण मिलने वाली विकलांग पेंशन पर गुजर-बसर करती हैं।

क्रिसी जब अपने प्रेमी का एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रही थीं तभी पोजेली एक दोस्त ने उन्हें बुरी खबर सुनाई कि पोजेली घाना से फरार हो गया है और अब कोमा चला गया है। और जब क्रिसी पास के पुलिस स्टेशन गई तो पुलिस ने इस बात पर मुहर लगा दी कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

एक अधिकारी की सलाह पर क्रिसी ने ब्रिटिश एयरवेज से पोजेली की फ्लाइट के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि ऐसा कोई टिकट ही बुक नहीं गया था।

पहले चैटिंग फिर ठगी को दिया अंजाम

Grandmother on benefits is fleeced out of £1,200 by 'Italian lover' she met on Facebook

59 वर्षीय पोजेली ने क्रिसी से पैसे ऐंठने के लिए उसे बरगलाया था कि वो कई हफ्तों से समस्याओं से जूझ रहा है। पोजेली का साथ देने और उसके साथ रहने की खातिर क्रिसी ने अपनी वो अंगूठी भी गिरवी रख दी जो उसके स्वर्गीय पति टेरी ने पच्चीस साल पहले शादी के मौके पर उसे दी थी।

क्रिसी की मानें तो अब उस ठग के साथ वो सभी संबंधों को खत्म कर चुकी है और अपनी आप बीती से दूसरों के चेतावनी देना चाहती है। क्रिसी की मानें तो 12 हजार पाउंड का कर्ज वो अब तक चुका रही है।

मार्च में शुरू हुई थी प्यार की कहानी, ठगी पर हुई खत्म

Grandmother on benefits is fleeced out of £1,200 by 'Italian lover' she met on Facebook

इस साल मार्च की बात है जब क्रिसी को फेसबुक पर चैटिंग करने के लिए संदेश प्राप्त हुआ। क्रिसी के मुताबिक उस ठग ने सोशल साइट पर उसकी तारीफों के पुल बांधकर उसका भरोसा जीत लिया। वो ऐसा करने में इसलिए कामयाब रहा क्योंकि अर्से से किसी ने उसकी तारीफ में कुछ नहीं कहा था।

क्रिसी को इस संबंध में संदेह तो हुआ लेकिन वो उल्लास की भावनाओं और अहसास के ऐसे भंवर में फंस गई थी कि उसने सबकुछ नजर अंदाज कर रिश्ते को आगे बढ़ाया।

क्रिसी के मुताबिक उसका प्रेमी रोजाना सोशल साइट पर उससे चैटिंग करता था और एक दिन उसने कहा कि मैं कितना बदकिस्मत हूं कि तुमसे प्यार करता हूं लेकिन अब तक अपनी एकबार भी मुलाकात नहीं हुई। आर्थिक मजबूरी का हवाला देकर वो क्रिसी को बरगलाने में सफल रहा और क्रिसी ने उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया।

क्रिसी ने शायद सोचा भी नहीं होगा के प्यार समंदर में गोता लगाते-लगाते अचानक वो गम के गहरे भंवर में जा फंसेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed