फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   grandmother beaten to death

93 साल की बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मार डाला

Tue, 26 May 2015 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 08:18 PM IST
grandmother beaten to death

93 साल की बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने की इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जब यह बुजुर्ग महिला अपने घर में बिस्तर पर लेटी थी तो कोई उसके पास आया और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।



मिरर ऑनलाइन के अनुसार, इम्मा विन्नाल नाम की महिला की पीट-पीट कर हत्या करने के तीन साल गुजर गए हैं लेकिन अभी तक वेस्ट मिडलैंड पुलिस के इस मामले के तह तक नहीं पहुंच पाई है।


93 साल की जिस महिला की हत्या कर दी गई वह पांच बच्चों की मां और सात बच्चों की दादी थी। किसी अज्ञात शख्स की पिटाई से घायल इस दादी को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

फ्रैक्चर हुई सिर की हड्डी

grandmother beaten to death

रिपोर्ट के अनुसार इस बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोंटें लगीं थी जिससे उसका सिर फ्रैक्चर हो गया था। इसके साथ महिला का एक हाथ टूट गया था और एक हाथ की कलाई भी टूट गई थी।

पुलिस ने मामले पर कहा है कि उसके पास अभी तक किसी भी संदिग्‍ध व्यक्ति का नाम नहीं आया। इसके अलावा महिला की पिटाई करने वाले के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार यूरो ईनाम देने का भी ऐलान किया गया था।

वहीं महिला की पिटाई के संदेह में उसी वक्त एक 56 साल की महिला और एक 28 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उनके खिलाफ आरोप साबित न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया था।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed