{"_id":"96cce7a642ba7988e699478bf8bcb49f","slug":"grandma-s-lover-paternal-uncle-rape-9-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी के लिव पार्टनर ने 9 साल की बच्ची से किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नानी के लिव पार्टनर ने 9 साल की बच्ची से किया रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन रिश्तेदारों को पिता का साया खो चुकी बच्ची को प्यार से बड़ा करना चाहिए था उन्हीं रिश्तेदारों ने उसका बारी बारी से रेप किया। मामला कोच्चि के कुट्टमपुजहा इलाके का है।
विज्ञापन
पिछले साल यहां नौ साल की बच्ची को पिता की मौत के सदमे को भुलाने के लिए उसकी नानी के घ्ार भेज दिया गया था। लेकिन नानी के घर में रहने वाले नानी के लिव इन पार्टनर का बच्ची पर बुरी नजर थी। उसने मौका देख्ाकर छोटी बच्ची का रेप कर डाला।
विज्ञापन
थोड़े दिनों बाद जब उस बच्ची को उसके पापा के घर में दोबारा ले जाया गया। वहां भी दुष्कर्म का ये सिलसिला नहीं रुका और इस बार बच्ची के फूफा ने ही उसे अपना शिकार बनाया। बच्ची का फूफा उसे अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने पर मजबूर भी करता रहा।
विज्ञापन
बच्ची के साथ हो रही इस ज्यादती से बच्ची की मां बेखबर थी। ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। कुछ दिनों बाद जब उस बच्ची को वापस अपनी नानी के घर में ले जाया गया तब वहां उसे एक बूढ़ी औरत ने अपने 57 साल के पति के हवाले उसकी आबरू से खेलने दिया।
पिछले दिनों उस छोटी बच्ची ने साल भर से हो रही इन ज्यादतियों के बारे में अपनी टीचर को बता दिया। ये सुनते ही टीचर ने इस बारे में एनजीओ और लड़की की मां को बताया। ये सब जानते हुए बच्ची की मां ने फौरन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।