यूपी: हवस के अंधे शख्स ने पोती से किया बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवस के अंधे एक शख्स ने रिश्ते की पोती के साथ रात में दुष्कर्म किया। रविवार को पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
घटना यूपी के बलिया जिले के नगरा गांव की है। आरोपी के फरार हो जाने पर पुलिस उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पीड़ित किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। जबकि पिता दूसरे शहर में मजदूरी करता है। किशोरी अपनी दृष्टि बाधित दादी के साथ रहती है। किशोरी बुधवार शाम शौच के लिए खेत गई थी। इसी बीच रिश्ते में दादा लगने वाला पड़ोसी उसे बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
किशोरी ने घर आकर दादी को आपबीती सुनाई। उधर, आरोपी मामले को दबाने की कोशिश करने लगा। किशोरी ने एक शिक्षक को घटना की जानकारी दी। शिक्षक ने शनिवार की रात सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात में किशोरी से पूछताछ की।
रविवार को शिक्षक ने पड़ोसी महिलाओं के साथ किशोरी को थाने भेजा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के बेटे को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
किशोरी का मेडिकल कराने के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह ने कहा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।