{"_id":"4b12931ef01339cb3eeddefdec316817","slug":"gorakhpur-minor-girl-gangraped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मां' के जुल्मों से परेशान हो आई दिल्ली, कनॉट प्लेस में गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
'मां' के जुल्मों से परेशान हो आई दिल्ली, कनॉट प्लेस में गैंगरेप
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस में किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात के बाद किशोरी रात में कई घंटे कनाट प्लेस में स्थित पार्किंग में पड़ी रही। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह कहना मुश्किल है कि किशोरी की मानसिक हालत पहले से ही खराब थी या फिर गैंगरेप की घटना के बाद खराब हुई है।
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस दो दिन से इस मामले को छुपाने में लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, आठ दिसंबर को तड़के कनॉट प्लेस के एन-ब्लॉक में स्थित पार्किंग में करीब 17 वर्षीय किशोरी बदहवास हालत में पड़ी मिली। पुलिस किशोरी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उससे रेप होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि वह गोरखपुर (यूपी) के एक गांव की रहने वाली है। सौतेली मां के जुल्मों से परेशान होकर वह घर से भाग कर गोरखपुर से दिल्ली की ट्रेन में बैठ गई थी।
रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर तीन-चार लोगों ने उसे अगवा कर लिया और सिंधिया हाउस के पीछे ले गए। वहां युवकों ने उससे गैंगरेप किया और उसके बाद एन-ब्लॉक की पार्किंग में छोड़ दिया।
मामले की सूचना कनाट प्लेस थाने को दी गई लेकिन बाद में घटना बाराखंभा थाने की निकली तो तफ्तीश बाराखंभा थाना पुलिस को सौंप दी गई। बाराखंभा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
दो दिन बाद भी इस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस कनाट प्लेस व सिंधिया हाउस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस कारण वह कुछ ज्यादा नहीं बता पा रही है।