{"_id":"355342df64638763b25d748c0e744362","slug":"goons-looted-a-youth-in-ghaziyabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और फिर...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और फिर...
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Thu, 26 Dec 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से इंटरव्यू देकर देर रात लौट रहे युवक को बाइक सवार दो लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और चाकू दिखाकर मोबाइल और पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। युवक तहरीर लेकर थाना इंदिरापुरम पहुंचा तो उसे नोएडा टरका दिया। बाद में युवक ने नोएडा-58 चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन
'मेरे साथ सेक्स करो, वर्ना मैं खुदकुशी कर लूंगा...'
विज्ञापन
कैला भट्टा निवासी शादाब दिल्ली की एक कंपनी में इंटरव्यू देकर मंगलवार रात 10 बजे बाइक लौट रहा था।
कनावनी पुलिया और हिंडन बैराज के बीच बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका। बाइक रुकते ही पीछे बैठे युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और पर्स छीन लिया।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
मोबाइल छीनने पर शादाब ने विरोध किया। दोनों बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। उसके शोर मचाने तो बदमाश मोबाइल और पर्स लेकर भाग निकले। सीओ इंदिरापुरम ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
एक ही गैंग का हो सकता है हाथ
टीएचए में मंगलवार शाम वैशाली में दो महिलाओं से पर्स लूटा गया। इसके बाद युवक को निशाना बनाया गया। मामले में एक ही गैंग का हाथ लग रहा है। तीन में से दो घटनाओं में बदमाशों ने चाकू का प्रयोग किया। पुलिस को शक है कि कोई नया गैंग सक्रिय हुआ है।