फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   goons beat up police and gave warning never come again

यूपी: दबंगों का कोहराम, दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 18 Dec 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 18 Dec 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
goons beat up police and gave warning never come again

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर गांव में जमीन से कब्जामुक्त कराने गए दरोगा को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान सिपाही मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन


पिटाई करने के बाद दबंगों ने दारोगा को दोबारा गांव में न दिखाई देने की धमकी भी दी। दारोगा ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

सोमवार सुबह कुछ लोगों ने चौबिया थाने पर कांकरपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा होने की सूचना दी थी। थाने से दारोगा जगत सिंह यादव को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। उस समय जमीन पर कब्जे को लेकर रामदास और सत्यवीर सिंह में झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचते ही कटिया निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र विद्याराम समर्थकों समेत दारोगा को पकड़ कर पीटने लगा। हमराही पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे तो दारोगा ने भागने का प्रयास किया। दबंगों ने फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और धमकी दी कि दोबारा गांव में न दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दारोगा ने तुरंत अपने आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित और चौबिया थानाध्यक्ष नेम सिंह गंगवार घटनास्थल पर पहुंच गए।


तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग चुके थे। सीओ के निर्देश पर दारोगा ने नरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed