फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Google executive killed by drug overdose by high end escort

कॉलगर्ल ने गूगल के अधिकारी को ड्रग्स देकर किया खौफनाक कांड

Sat, 31 Jan 2015 07:15 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
Google executive killed by drug overdose by high end escort

एक कॉलगर्ल ने हेरोइन का ओवरडोज देकर गूगल के एक अधिकारी को मार डाला। उसने मोटरबोट में इंजेक्शन के जरिए ये ड्रग्स दिए थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पुलिस के हाथों लगा तो सबके होश उड़ गए।

विज्ञापन


मामला कैलीफोर्निया का है। पांच बच्चों के पिता फॉरेस्ट हाएस (51) ने एक खास प्रोजेक्ट के लिए गूगल ज्वाइन किया था। उनकी मौत गूगल के सिलिकॉन वैली स्थित हेडक्वार्टर के पास एक रिसॉर्ट में हुई थी।
विज्ञापन


घटना की रिकॉर्डिंग मिलने के बाद डिप्टी पुलिस चीफ स्टीव क्लार्क ने कहा कि कॉलगर्ल अपने साथ ड्रग्स लेकर आई थी। वीडियो में ऐसा लगा कि वह खुद को इंजेक्शन लगा रही है लेकिन साफ तौर पर जाहिर नहीं हो सका। हालांकि इस दौरान फॉरेस्ट उसे ऐसा करते हुए देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोट में लगा था कैमरा, सब कुछ हुआ रिकॉर्ड

Google executive killed by drug overdose by high end escort

मिरर के अनुसार, घटना नवंबर 2013 की है। फॉरेस्ट मोटरबोट पर सवार होकर घूम रहे थे। बोट में 27 वर्षीय एलेक्स टिशेलमैन के अलावा और कोई नहीं था। उसने सारिंज उठाई और फॉरेस्ट को इंजेक्शन लगा दिया। इस दौरान वह थोड़ा असहज भी हुए लेकिन शांत रहे।

वीडियो के जरिए पहचान होने के बाद एलेक्स पर हत्या, ड्रग्स देने और वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ अगले महीने कोर्ट में केस चलेगा।

हालांकि पुलिस ने घटना का वीडियो उपलब्ध कराने से मना कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वीडियो बोट में लगे कैमरों से मिला था, जिन्हें खुद फॉरेस्ट ने लगाया था। यह वीडियो क्लाउड स्टोरेज में सेव हो गया था।

वीडियो में दिखा- दोनों के बीच क्या क्या हुआ?

Google executive killed by drug overdose by high end escort

मामले का खुलासा होने के कुछ दिन बाद बचाव पक्ष ने घटना का वीडियो हासिल कर लिया, जो कि इस मामले में सबसे अहम सबूत है। हालांकि इसमें ऑडियो नहीं है लेकिन क्लार्क ने बताया कि फिर भी वीडियो में साफ दिख रहा है कि बोट में क्या हुआ।

उन्होंने बताया कि दोनों बोट में गले मिले और फिर बातों में मशगूल हो गए। इसके बाद एलेक्स ने मौका तलाशा कि उसे कब ड्रग्स तैयार करने हैं।

इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद फॉरेस्ट की बेचैनी बढ़ती गई। उनके गिरने के बाद वह करीब आई और थपकियां देकर देखने लगी कि क्या वाकई ड्रग्स ने असर किया है? वह नशे की हालत में भी फॉरेस्ट से बात करने की कोशिश करती दिखी। उसने उसकी हालत खराब होने के बावजूद इमरजेंसी में फोन नहीं किया।

बड़ी सफाई से मिटाए फिंगरप्रिंट

Google executive killed by drug overdose by high end escort

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह बड़े आराम से बोट के केबिन में घूम रही थी। उसके हाथ में शराब का गिलास था। इसके बाद उसने 7 मिनट के लिए फॉरेस्ट को अकेला छोड़ दिया। इस दौरान इमरजेंसी को जानकारी देकर उनकी जान बचाई जा सकती थी।

इसके बाद एलेक्स ने वहां से ड्रग्स साफ किए, फिंगरप्रिंट के निशान मिटाए और फिर फॉरेस्ट के बेजान शरीर को छोड़कर चली गई।

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। हालांकि वह आरोपों से इनकार कर रही है। उसके वकील ने कहा कि पुलिस को पूरा वीडियो रिलीज करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed