{"_id":"88a97c873e3b05da47c9fa2703bed241","slug":"gold-turn-brass-in-bank-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लॉकर में रखा सोना हो गया पीतल!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बैंक लॉकर में रखा सोना हो गया पीतल!
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 09 Nov 2013 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा की नजर से लॉकर में सोना रखने वाले यह खबर सुनकर चौंक सकते हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में मधवापुर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच आफिस के लॉकर में रखा सोना तीन महीने में पीतल बन गया।
विज्ञापन
कंपनी की ऑडिट टीम जब सोने की जांच को आई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। कंपनी के एरिया मैनेजर ने बृहस्पतिवार की रात ब्रांच मैनेजर और एक अन्य के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उन्हीं के पास लॉकर की चाभी रहती है।
विज्ञापन
माइक्रो फाइनेंस कंपनी सोना गिरवी रखकर कर्ज देती है। 17 जुलाई को मधवापुर शाखा में लखनऊ शाखा से 900 ग्राम सोना लाया गया। सोने को लॉकर में रखा गया जिसकी चाभी ब्रांच मैनेजर सत्य प्रकाश और टीआरएम पूर्णमासी के पास रहती है।
विज्ञापन
30 अक्तूबर को कंपनी की ऑडिट टीम शाखा पहुंची। लॉकर में रखे गए सोने की जांच की गई तो सभी के होश उड़ गए। टीम ने रिपोर्ट दी कि लॉकर में रखा सोना नकली है। जानकारी दिल्ली में बैठे अफसरों को दी गई। इसके बाद जांच करने के लिए एरिया मैनेजर हेमंत यादव इलाहाबाद पहुंचे।
उन्होंने भी सोना बदलकर मिलती जुलती धातु रखने की पुष्टि की। कहा जा रहा है कि धातु पीतल हो सकती है। हेमंत यादव ने बृहस्पतिवार की रात ब्रांच मैनेजर सत्य प्रकाश और टीआरएम पूर्णमासी के खिलाफ धारा 406 के तहत कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
गायब हुए सोने की कीमत 26 लाख 50 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। लॉकर को तोड़ने जैसी कोशिश नहीं हुई। किसी ने उसे खोलकर सोना निकाला और मिलती जुलती धातु रख दी।
एसओ कीडगंज नवीन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।