फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

वाट्सऐप के जरिए चला रहे थे 'गंदा धंधा', गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2015 01:34 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

मुंबई में एक बार फिर सोने की तस्करी करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1.65 करोड़ का सोना बरामद किया है।

विज्ञापन


एयरलाइंस कैटरिंग कंपनी के दो कर्मचारियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वे एक गैंग का हिस्सा थे, जो पूरी प्लानिंग के साथ देश में सोने की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन


आरोपियों मे यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अब तक करीब 30 बार सोने की तस्करी की है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों नें से दो, सोने की खेप लेने के लिए वहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों ने ऐसे छुपाया था सोना

gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार, काफी दिनों से तस्करी का गंदा खेल खेल रहे इन आरोपियों का सामना आखिरकार मुंबई में कस्टम टीम से हो गया। दरअसल विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि फ्लाइट में सोने की तस्करी की जा रही है।

कस्टम टीम ने दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा जब वे एयरक्राफ्ट की सीट के नीचे छुपाए गए सोने को निकाल कर फूडकार्ट में रखने की कोशिश कर रहे थे। यह सोना वे बाहर खड़े दूसरे तस्करों को सौंपने वाले थे।

कस्टम विभाग ने सोने की डिलीवरी लेने वाले को भी पकड़ने की कोशिश की, इसके चलते एक आरोपी सोना लेकर भागने लगा, जिस पर अधिकारियों ने फिल्मी स्टाइल में कार से उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस दूसरे तस्कर तक भी पहुंच गई जो सोना लेने वाला था।

वाट्सऐप के जरिए चल रहा था तस्करी का खेल

gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अब्दुल रज्जाक शेख और सिराज मोहम्मद सईद के रूप में हुई है। ये दोनों स्काईगॉर्मेट फ्लाइट किचेन नाम की कंपनी में काम करते थे। इन्हें कल सुबह 4:30 बजे के आसपास गिरफ्तार किया गया था।

ये आरोपी खाड़ी देशों से आए जेट एयरवेज के विमान में छुपाया गया सोना निकालने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने अपने बयान में कि 4 फ्लाइट्स में सोना छुपाया गया था। यह सोना किसका है ये उन्हें खुद भी नहीं पता।

उन्होंने कहा कि वे उस शख्स को नहीं जानते जिसने फ्लाइट में सीट के नीचे सोना छुपाया था। उन्हें वाट्सऐप के जरिए सोने की लोकेशन के बारे में बताया गया था।

चार फ्लाइट्स में 6 किलो सोना

gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए पहली फ्लाइट से 7 सोने की मोहरें बरामद कीं, जिनका वजन 816 ग्राम था। इनकी कीमत 19.18 लाख बताई जा रही है। यह विमान रात 2:55 बजे दुबई से मुंबई आया था।

रात 2:40 बजे अबूधाबी से मुंबई आए विमान से कस्टम ने सोने का 12 मोहरें बरामद कीं। इनकी वजन करीब डेढ़ किलो था और कीमत 34.85 लाख है।

तीसरा विमान रात 3.05 बजे कुवैत से मुंबई आया, जिसमें सोने की 11 मोहरें मिलीं। इनकी कीमत 31.1 लाख आंकी गई। इनका वजन 1.2 किलो था। चौथा विमान सुबह 4.30 बजे मस्कट से मुंबई आया जिसमें 1 किलो की दो सोने की मोहरें बरामद हुईं। साथ ही सोने के 12 बिस्कुट भी मिले। इनकी कीमत 78.83 लाख बताई जा रही है।

घर की तलाशी में मिली बड़ी रकम

gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

कस्टम विभाग ने कुल 6.79 किलो सोना बरामद किया। कस्टम ने टर्मिनल 2 के पास बने फाइव स्टार होटल के बाहर से आरोपी विजय तम्हानेकर को गिरफ्तार किया जो सोने की खेप हासिल करने के लिए वहां मौजूद था।

उसने बताया कि दूसरा शख्स शहाबुद्दीन अंधेरी में उसका इंतजार कर रहा है, जिसे कस्टम के अधिकारियों ने पकड़ लिया। आरोपी सईद के घर तलाशी के दौरान 5 लाख रुपए कैश बरामद हुआ।

मुंबई कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर किरन कुमार ने कहा कि यह एक यूनीक केस है, जिसमें चार लोग गिरफ्तार हुए। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे इससे पहले 30 बार सोने की तस्करी कर चुके हैं।

जब सड़क पर होने लगी 'चोर-पुलिस' की दौड़

gold smuggling racket busted in mumbai four arrested

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए एआईयू ने उन्हें फ्लाइट में जाने दिया। हालांकि अधिकारियों की मौजूदगी का पता चलते ही उन्होंने सोना नहीं निकाला। अधिकारियों ने आखिरकार उन्हें पकड़ कर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने सच उगल दिया।

उन्होंने बताया कि वाट्सऐप पर उन्हें सीट नंबर का पता चलता था और बाद में वे बारी-बारी से अंदर जाकर सोना निकाल लाते थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कस्टम ने शेख के जरिए विजय तम्हानेकर को फोन कराया और होटल के बार मिलने को कहा।

शेख एक कैब में बैठकर होटल पहुंचा और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसका पीछा किया, लेकिन इस दौरान विजय को शक हुआ और वह टैक्सी में बैठकर भागने लगा। हालांकि कुछ दूर तक रेस लगाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विजय ने खुलासा किया कि वह शहाबुद्दीन को रिपोर्ट करता है। जिसे सुबह 7:30 बजे अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट में सोना लाना मना नहीं है, लेकिन उसे देश में आने के बाद घोषित करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed