फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girls rescued from brothels during raids in hookah bar

हुक्का बार और पार्लर में छापा, अंतरंग मिले जोड़े

Wed, 28 Jan 2015 01:23 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
girls rescued from brothels during raids in hookah bar

मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए, शहर के कई हिस्सों में छापा मारकर 27 लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस की सोशल ब्रांच ने जुआ और हुक्का पार्लर में भी छापा मारा।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस को इन जगहों से आपत्तिजनक सामान मिला। डीसीपी प्रवीण पाटिल ने कहा कि पुलिस ने मलाड एरिया में साईं कृपा वेलफेयर सोसायटी में छापा मारा और वहां से दो लड़कियों को मुक्त कराया। इनमें से एक नाबालिग है। दोनों को जबरन वेश्यावृत्ति में उतारा गया था।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने धंधा चलाने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

होटल में छापा, दलालों के साथ मिलीं 2 लड़कियां

girls rescued from brothels during raids in hookah bar

टीओआई के मुताबिक, पुलिस ने इसी इलाके में स्थित अंजली पटेल हाउस में छापा मारा और यहां से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया, जो कि लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाती थीं।

यहां से पुलिस ने तीन लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस ने देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

वहीं, ग्रांट रोड इलाके में नाना चौक पर स्थित कृष्णा पैलेस होटल में पुलिस ने छापा मारा और दो दलालों को गिरफ्तार कर दो लड़कियों को उनके चंगुल से छुड़ाया।

बार में छापा, अंतरंग मिले जोड़े

girls rescued from brothels during raids in hookah bar

दूसरी टीम ने बेलर पार्क बार एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा और सात लड़कियों को मुक्त कराया। इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। इनमें से कुछ जोड़े अंगरंग मिले।

सोशल ब्रांच ने रे रोड, वडाला और बांद्रा ईस्ट इलाके में जुए के अड्डों पर छापा मारा। इसके अलावा बोरिवली वेस्ट स्थित अवैध हुक्का पार्लर में भी छापा मारा।

डीसीपी के बताया कि सभी लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के बाद नारी सुधार गृह भेजा गया है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed