फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girls refuses to take drink, owner beaten the girl

पब में जानवरों की तरह पिटी वो लड़की, जानिए कैसे मिला इंसाफ

Sun, 31 May 2015 04:55 AM IST
Updated Sun, 31 May 2015 04:55 AM IST
विज्ञापन
girls refuses to take drink, owner beaten the girl

एक चाइनीज पब में एक सिंगर की खूबसूरती पर रीझकर एक कस्टमर ने शराब पीने का ऑफर दिया जिसे ठुकराने पर पब के मालिक ने लड़की को पीट पीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


मेल ऑनलाइन के मुताबिक लड़की वहां गाना गाती थी और मालिक ने कस्टमर की बात को रखने के लिए लड़की पर दबाव बनाया। लड़की नहीं मानी। उसे कस्मर का ऐसा बर्ताव बुरा लगा और मालिक की बार-बार कहने पर भी शराब पीने से मना करती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने किया रफा-दफा

girls refuses to take drink, owner beaten the girl

इस डर से कि कस्टमर रोज आकर बार में शराब पीता है और रोजाना का ग्राहक है, मना करने पर नाराज हो जायेगा, मालिक ने बार-बार लड़की पर दबाव बनाया।

ऐनशन सिटी की रहने वाली जियोक्सी के मना कर देने पर पब के मालिक ने जियोक्सी को गुस्से में आकर उसे एक कमरे में लॉक कर दिया और लगातार तीन घण्टे तक बुरी तरह पीटा।

लड़की के शरीर पर इतनी चोटें आई ‌कि उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। लड़की इसकी शिकायत लेकर जब वो पुलिस के पास पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसे भगा द‌िया।

वीचैट पर ये मुद्दा उठाया

girls refuses to take drink, owner beaten the girl

मेल ऑनलाइन के मुताबिक इसके बाद जियोक्सी ने हार ना मानकर अपने सभी चोटिल तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। वीचैट के अपने पर्सनल अकाउन्ट  है।

अपने पोस्ट मे उसने कहा है कि अपने बॉस के दबाव के बावजूद उसने शराब पीने से इंकार कर दिया क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि कोई उसका फायदा उठाये।

जियोक्सी का कहना है कि उसका मालिक उसे एक पागल कुत्ते की तरह मारता रहता। जमीन पर गिर जाने के बाद भी वो उसे पीटता रहा।

'हम सिंगर हैं, वैश्या नहीं'

girls refuses to take drink, owner beaten the girl

'हम सिंगर हैं,वैश्या नहीं है' नाम से जियोक्सी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीड‌िया पर जारी की हैं।

पुलिस ने भी साथ नहीं दिया क्योंकि कोई सबूत नहीं था सिवाए लड़की की जुबानी शिकायत के। उसके दोस्तों को भी वो खून से लथपथ मिली थी पर सभी ने गवाही देने से मना कर दिया।

पर जियोक्सी ने हार ना मानते हुए अपनी लड़ाई अकेले ही जारी रखी और अब उसे चाइनीज मीडिया का पूरा सहयोग मिल रहा है। लोगों ने आगे बढ़कर उसका साथ देने की बात की है। जियोक्सी अब धीरे-धीरे रिकवर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed