बाप न बना ले शिकार, कमरे में कैद रहती थीं लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने दावा किया है कि वो शाम ढलते ही अपनी बच्चियों को कमरों में बंद कर देती थी, ताकि उनका पति उन्हें अपना शिकार न बना पाए। जानकारी के मुताबिक महिला का पति पीडोफिलिक था और उसे बच्चों के साथ संबंध बनाने की बीमारी थी।
पीड़िता ने बताया उसकी जिस शख्स से शादी हुई थी उसे 13 साल की उम्र की एक लड़की पर हमला करने के आरोप में एक बार जेल भी भेजा जा चुका है। पीड़िता इंग्लैड के डेवान काउंटी में रहती है।
उसने बताया कि वो रात में अक्सर अपनी बेटियों को कमरे में बंद कर उन्हें सुला देती थी। साथ ही वो अपनी बेटियों के साथ एक बेबी मॉनीटर भी छोड़ देती थी जो उसे यह जानकारी देता रहता था कि अब उनकी बेटियों को बाथरुम जाने की जरूरत है।
कमरे में कैद रहने वाली इन लड़कियों की दादी ने बताया कि इन लड़कियों की मां अपनी बच्चियों के पास अलार्म रखने के साथ-साथ अन्य सावधानियां बरतती थी।
क्या होती है पीडोफाइल बीमारी?
पीडोफीलिया एक प्रकार का मनोविकार होता है। इस प्रकार के रोग में एक पूर्ण वयस्क व्यक्ति का छोटे छोटे बच्चों के प्रति सेक्सुअल आकर्षण बढ़ जाता है। इस प्रकार के रोगी को 11 साल के आस पास के बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं।
मेडिकल एक्सपर्ट बताते हैं कि पीडोफीलिया रोग से पीड़ित व्यक्ति कम से कम 16 साल का तो होता ही है और वहीं इस रोग से पीड़ित व्यक्ति जिस भी तरूण बच्चों को अपना शिकार बनाता है उसकी भी उम्र कम से कम 6 साल से ऊपर होती ही है।