फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girls found murdered after rape in uttar pradesh

हैवानियत की हदें पार, रेप कर मुंह में भरी मिट्टी

Wed, 04 Feb 2015 12:06 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
girls found murdered after rape in uttar pradesh

बेटियों के साथ हुई दरिंदगी की घटनाओं से ब्रज शर्मसार हो गया। मैनपुरी में एक पांच साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और शव खेत में फेंक दिया, जबकि मथुरा में भी एक युवती का शव मिला है।

विज्ञापन


उसकी भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है तो आगरा में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक लगन समारोह से तीन साल की बालिका को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


मथुरा में शनिवार को भी एक पांच साल की बालिका शव नहर में मिला था, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मुंह में भर दी मिट्टी, नाजुक अंगों पर चोट

girls found murdered after rape in uttar pradesh

मैनपुरी में घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में हुई। बालिका का निर्वस्त्र शव रविवार पूर्वाह्न 11 बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मिला। बालिका के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी और निजी अंगों पर गहरे जख्म के निशान थे।

फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर सैंपल लिए। बालिका शनिवार दोपहर 12 बजे घर से खेलने के लिए गई थी, उसके बाद से गायब थी। शाम चार बजे तक जब वह नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की।

देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगा तो रविवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की। एसपी ने बालिका के परिवारीजनों और ग्रामीणों को मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

रेप के बाद धारदार हथियार से काटा माथा!

girls found murdered after rape in uttar pradesh

मथुरा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे माल गोदाम रोड के घने जंगलों की झाड़ियों में एक अज्ञात युवती (20) का शव मिला है। युवती के चेहरे पर बाईं ओर माथे पर नुकीली व धारदार वस्तु की चोट के निशान हैं। उसकी दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

युवती लाल रंग की सलवार, हल्की गुलाबी मटमैली कुर्ती और काला स्वेटर पहने हुए है। शव के पास ही सल्फास की शीशी पुलिस ने बरामद की है। उधर मथुरा में ही शनिवार को थाना मगोर्रा क्षेत्र में गोवर्धन ड्रेन की मकेरा पुलिया में फंसे मिले पांच वर्षीय बालिका के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज होम से तीन साल की बालिका को अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। बालिका के माता पिता सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले है। वे अपने एक रिश्तेदार के यहां लगुन समारोह में आए हुए थे।

विज्ञापन

बच्ची को घर के बाहर छोड़ गए युवक

girls found murdered after rape in uttar pradesh
दरिंदगी की शिकार हुई बालिका उनकी छोटी बेटी है और शनिवार रात करीब 10:30 बजे मैरिज होम से लापता हो गई। रविवार सुबह आठ बजे वह दो युवकों को खंदौली क्षेत्र में झरना नाले के जंगल में खून से लथपथ हालत में मिली।

दोनों युवक बच्ची को एक घर के पास छोड़ गए। परिवारीजन बालिका को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और उसे लेडी लायल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अज्ञात में अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। लोगों ने बच्ची को छोड़कर गए दूसरे समुदाय के एक युवक के घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed