फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girlmake MMS of a Boy with help of friends

लड़की ने कराया अपना रेप, फिर ब्लैकमेल भी किया

Wed, 02 Apr 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 02 Apr 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girlmake MMS of a Boy with help of friends

तमंचे की नोक पर एक युवक से युवती ने सेक्स करवाया फिर युवती के दोस्तों ने उसका एमएमएस बनाया। एमएमएस के बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल करने का सिलसिला।

विज्ञापन


पीड़ित युवक ने अबतक 4 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए है। बावजूद उनकी डिमांड खत्म नहीं हो रही है। थक-हारकर मामला पुलिस के पास पहुच गया है।

प्यार के जाल में फंसाकर जबरन सेक्स और फिर ब्लैकमेल करने का यह अनोखा मामला हरियाणा के फतेहाबाद की है। वहां गांव सिरढान निवासी धर्मपाल पुत्र कन्नीराम की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला, उसके सहयोगी राज व विजय नेलसन उर्फ एमसी सहित चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

मोबाइल पर की थी दोस्ती

Girlmake MMS of a Boy with help of friends

फतेहाबाद के सिरढान गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि 26 मार्च को उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। हालांकि वह उस लड़की को जानता नहीं था लेकिन कई दिनों की बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच लड़की ने धर्मपाल से शादी का प्रस्ताव भी रख दिया।

लड़की ने अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने धर्मपाल को 28 मार्च के दिन फोन कर 12 बजे हुड्डा चौक पर मिलने के लिए बुलाया। माता-पिता से मिलवाने की बात कहकर लड़की उसे लेकर एमआइटीसी कॉलोनी पहुंची।

जबरन करवाया सेक्स, बनाया MMS

Girlmake MMS of a Boy with help of friends

वह युवती धर्मपाल को एक घर में ले गई, वहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन लोगों ने धर्मपाल पर तमंचा तान दी और उसे अपने कपड़े उतारने को कहा। फिर उस युवती के साथ जबरन सेक्स करवाया।

इस दौरान उस युवती को दोस्तों ने दोनों का सेक्स विडियो भी बनाया। उसके बाद से युवती और उसके दोस्त उसे ब्लेकमेल करने लगे।

इस बीच युवक ने चार लाख रूपए युवती और उसके दोस्तों को दे दिए। जब उनका हौसला और बढ़ने लगा तो धर्मपाल ने पुलिस को सबकुछ बताने में ही भलाई समझी।

विज्ञापन

महिला के पत्र से मामले में नया मोड़

Girlmake MMS of a Boy with help of friends

इस बीच एक ताजा मामले में उस युवती ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायत पत्र में बताया कि वह रानियां रोड निवासी है। वह 25 मार्च को हिसार से सिरसा बस में आ रही थी। जब बस फतेहाबाद पहुंची तो उसकी साथ वाली सीट पर एक युवक आकर बैठ गया।

बाईं बाजू में टीका लगा होने के कारण दर्द हो रहा था,इसीलिए उसने उक्त युवक को थोड़ा दूर बैठने के लिए कहा। तभी उसने एक दर्द निवारक गोली दी और स्वयं को डॉक्टर बताया। फिर उसने बताया कि वह फतेहाबाद जिले के गांव सिरढान का रहने वाला है।

महिला ने बताया कि उसने जेबीटी और बीकॉम की है। महिला का कहना है कि दो दिन बाद आरोपी ने उसे फोन किया और दस्तावेज मंगवाए। वह स्कूटी पर दस्तावेज लेकर हुडा चौक पर आ गई, जहां उक्त व्यक्ति गाड़ी लेकर खड़ा था।

'पैसे वालों को फांसकर रुपये ऐंठने वाला गिरोह'

Girlmake MMS of a Boy with help of friends

इसके बाद उसने स्कूटी वहीं खड़ी करवाकर उसे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और नौकरी के बहाने गाड़ी में ही उसके साथ दुराचार किया।

हालांकि जांच अधिकारी रामनिवास का कहना है कि पैसे वालों को फांसकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के सरगना और लड़कियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हो सकता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अब यह आरोप लगाए जा रहे हो।

जांच अधिकारी के अनुसार इस गिरोह का सरगना विजय एमसी है जो इस महिला का सहयोगी है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed