फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girlfriend plans to boyfriend's murder in moradabad

बदनाम हुआ प्यार, प्रेमिका ने कराया कत्ल

Wed, 18 Feb 2015 01:17 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
girlfriend plans to boyfriend's murder in moradabad

मुरादाबाद में बैंक मैनेजर के बेटे सौरभ सक्सेना के कत्ल की स्क्रिप्ट खुद उसकी प्रेमिका जिम रिसेप्शनिस्ट शानी उर्फ सदफ ने ही लिखी थी। सदफ ने ही फोन करके सौरभ को छह फरवरी की सुबह घर से बुलाया था।

विज्ञापन


फिर आशियाना स्थित जिम के चेंजिंग रूम में बहाने से ले जाकर अपने दूसरे प्रेमी जिम संचालक खुर्शीद और जिम के एक अन्य ट्रेनर के साथ मिलकर सौरभ को नृशंसता से मार डाला। सदफ खुद कत्ल में शामिल थी और उसने भी सौरभ पर वार किए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सदफ और जिम संचालक खुर्शीद को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है। हालांकि हत्या में शामिल लखनऊ का जिम ट्रेनर निहाल हैदर अभी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस ने खुलासा किया है कि सदफ ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ को अगवा कर दस लाख फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कैसे हुआ ये खौफनाक हत्याकांड

girlfriend plans to boyfriend's murder in moradabad

रामगंगा विहार फेस टू निवासी प्रथमा बैंक की पाकबड़ा शाखा के प्रबंधक कमलेश चंद्र सक्सेना का बेटा सौरभ सक्सेना छह फरवरी की सुबह मार्निंग वॉक और जिम के लिए निकला था। छह दिन बाद बुधवार को उसकी लाश मझोला क्षेत्र में भोला सिंह की मिलक के पास नाले में पड़ी मिली थी।

उसे पॉलीथिन में पैक करके बोरे में बंद करने के बाद ड्रम में डालकर नाले में फेंका गया था। कातिलों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार करके उसे मारा था।

शुक्रवार को पुलिस ने मकतूल सौरभ की गर्लफ्रेंड आशियाना स्थित बॉडी फ्यूल फिटनेस एकेडमी जिम की रिसेप्शनिस्ट शानी उर्फ सदफ पुत्री मोहम्मद इमरान निवासी ईऱ्डब्ल्यूएस रामगंगा विहार और सदफ के दूसरे प्रेमी जिम संचालक खुर्शीद आलम पुत्र निजामु़द्दीन अंसारी निवासी स्टेशन रोड हरथला को गिरफ्तार करके इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया।

सहायक पुलिस अधीक्षक इमरान ने बताया कि सदफ बैंक मैनेजर के बेटे सौरभ की गर्लफ्रेंड थी और बॉडी फ्यूल फिटनेस जिम में रिसेप्शनिस्ट थी। सदफ का जिम संचालक खुर्शीद के साथ भी अफेयर था।

चेजिंग रूम तक खुद ले गई थी

girlfriend plans to boyfriend's murder in moradabad

एएसपी के अनुसार सदफ ने खुर्शीद के साथ मिलकर सौरभ को अगवा करके उसके घर वालों से दस लाख रुपये फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। सदफ ने ही छह फरवरी को फोन करके सौरभ को मार्निंग वॉक पर बुलाया और फिर उसे जिम तक ले गई।

जिम में वो उसे बहाने से चेंजिंग रूम में ले गई और वहां उसने जिम संचालक खुर्शीद और जिम इंस्ट्रक्टर निहाल हैदर पुत्र सैय्यद अली आजम जैदी निवासी मुफ्ती गंज लखनऊ के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मार डाला। सौरभ को छह फरवरी की सुबह घर से निकलने के आधे घंटे बाद ही जिम में कत्ल कर दिया गया था।

पुलिस ने जिस छोटा हाथी से लाश फेंकी गई थी उसके चालक हरथला के नवेद को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में फरार निहाल हैदर की तलाश में छापामारी कर रही है।

कत्ल के बाद छह फरवरी को ही निहाल फरार हो गया था। एएसपी कहना है कि पहचान खुलने के डर से सदफ और उसके प्रेमी ने सौरभ को मार डाला और फिर फिरौती मांगने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed