{"_id":"cfe10d3f0468166a0935325952bbd8ab","slug":"girlfriend-create-problems-at-bf-house-police-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने प्रेमी के घर मचाया 'बवाल', बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका ने प्रेमी के घर मचाया 'बवाल', बुलानी पड़ी पुलिस
अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 29 Nov 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मोहब्बत को पाने के लिए एक प्रेमिका निकाह का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजनों के इनकार करने पर प्रेमिका ने उस घर में ही डेरा डाल लिया।
विज्ञापन
निकाह को लेकर गांव में देर शाम तक ड्रामा चलता रहा। अंत में पुलिस ही बुलानी पड़ी। यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है।
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ोस के गांव की एक युवती से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल एक ही बिरादरी का है। गुरुवार सुबह प्रेमिका, प्रेमी के घर आ धमकी और प्रेमी से निकाह का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
प्रेमी तो शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसके परिजनों ने निकाह से साफ इनकार कर दिया। हंगामा होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने निकाह कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। तब जाकर पुलिस गांव पहुंची और प्रेमी को तलाश कर उससे पूछताछ की। प्रेमिका पक्ष की सहमति होने पर भी प्रेमी पक्ष निकाह से इनकार करता रहा जबकि प्रेमिका निकाह की जिद पर अड़ी रही और प्रेमी के घर से निकलने से इनकार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष में समझौते के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।