फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl with her lover killed her fiance

प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने की मंगेतर की हत्या

Fri, 05 Feb 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 05 Feb 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
girl with her lover killed her fiance

एक खामोशी तीन परिवारों को ले डूबी। शादी तय होते वक्त अगर युवती घरवालों को अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बता देती तो शायद गम और अफसोस के मंजर से बचा जा सकता था। युवती ने समस्या से निपटने के लिए मंगेतर को ही रास्ते से हटाने का निश्चय कर लिया और इस काम को अंजाम देने के लिए युवती का साथ दिया उसी के प्रेमी और दोस्तों ने।

विज्ञापन


बेहद चौकाने वाली ये वारदात यूपी के चंदौली की है। चकिया निवासी निवासी स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र और शिक्षा अनुदेशक राजमणि वर्मा की हत्या से उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि जिससे शादी होने वाली है उसी युवती ने उसकी जान ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के प्रेमी अमरदीप और उसके साथी संतोष को पटना से गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि वारदात में युवती समेत कुल छह लोग शामिल थे।

धोखे से उतार दिया मौत के घाट

girl with her lover killed her fiance

एसपी अमित वर्मा ने गुरुवार को बताया कि चकिया निवासी शिक्षा अनुदेशक राजमणि वर्मा की शादी पटना की एक युवती से तय थी। शादी परिवार वालों की रजामंदी से होने वाली थी, लेकिन उस युवती का पटना के पंचमहला मुहल्ला निवासी अमरदीप से प्रेम संबंध है। शादी तय होने के बाद युवती ने अपने प्रेमी से इसकी चर्चा की।

राजमणि को प्रेम में रोड़ा मानते हुए दोनों ने रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसमें दोनों ने अपने चार सहयोगियों को भी शामिल कर लिया। इसके बाद एक सप्ताह तक सभी ने ट्रेन से मुगलसराय पहुंचकर निजी साधन से चकिया जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद 18 जनवरी को सभी चकिया पहुंचे और रिश्तेदार बनकर राजमणि को सुनसान जगह पर बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी।

एसपी के अनुसार अमरदीप और मंतोष ने बताया कि घटना में राहुल, रणधीर और एक अन्य व्यक्ति और युवती भी शामिल है। रणधीर के खिलाफ बिहार के पटना जनपद अंतर्गत थाना मोकामा में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed