फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl went lovers home after taking poison

प्रेमी के घर जहर खाकर पहुंच गई छात्रा

Sun, 19 Jan 2014 08:20 AM IST
Updated Sun, 19 Jan 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
girl went lovers home after taking poison

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मिलन विहार में रहने वाली बीए की एक छात्रा ने प्रेम प्रसंग में शनिवार सुबह जहर खा लिया। बदहवास हालत में देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने सहारा दिया और उसे लेकर प्रेमी के घर पहुंचीं। लेकिन दरवाजे पर पहुंचते ही अचानक छात्रा गश खाकर गिर पड़ी। हड़कंप मच गया। तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


युवती महाराजा हरिश्चंद्र कालेज से बीए कर रही है। शनिवार सुबह 11 बजे मझोली चौराहे के पास उसे बदहवास हालत में देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चौराहे से तीन महिला कांस्टेबिल मौके पर पहुंचीं। पता पूछा तो उसने बुद्धिविहार की ओर इशारा किया। तब महिला सिपाही उसे लेकर पैदल बुद्धिविहार सेक्टर छह में युवक संजय पुत्र चंद्रपाल के यहां पहुंचीं।
विज्ञापन


संजय के दरवाजे पर पहुंचते ही अचानक छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। मुंह से झाग निकलते देख सिपाही घबरा गईं।

देर रात चली गई थी प्रेमी के घर

girl went lovers home after taking poison

पूछने पर युवती ने बताया कि उसने जहर खा लिया था। तब हड़कंप मच गया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। संजय के परिवार ने देखभाल शुरू कर दी। सूचना पर मां, बाप भी पहुंचे। लेकिन कुछ देर रुकने के बाद लौट गए।

छात्रा के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार रात वह बिना बताए घर से निकल गई थी। रात भर लोग ढूंढते रहे, पता नहीं लगा। सुबह घर आई तो मां ने डांट दिया। इसके बाद फिर घर छोड़कर चल दी।

उधर, संजय की बहन ने बताया कि रात वह घर आई थी। उसे वापस जाने को कहा तो रोने लगी। बारिश हो रही थी, इसलिए अंदर बुला लिया। रात वह मेरे पास सोई। सुबह अपने घर गई। दो घंटे बाद लौटी और आते ही बेहोश हो गई। साथ में पुलिस थी। घबराकर सभी उसे अस्पताल लाए।

सिपाहियों को नहीं बताई जहर खाने की बात

girl went lovers home after taking poison
मझोली चौराहे के पास छात्रा एक पत्थर पर बैठी थी। बदहवास लग रही थी। मझोला थाने की तीन सिपाही पास पहुंचीं तो बोली घर जाना है। इस पर सिपाही उसे पैदल लेकर चलीं। बुद्धिविहार तक रास्ते में कहीं भी छात्रा ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह जहर खा चुकी है।

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सिपाही वापस ड्यूटी पर आ गईं। देर रात तक पुलिस ने छात्रा के बयान नहीं लिए। उधर, संजय के परिवार वाले पुलिस कार्रवाई के डर से उसकी देखभाल में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed