फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl tortured and raped after finding dad with her aunty

पोल खुली तो पिता ने नौकर को सौंप दी बेटी!

Sat, 22 Nov 2014 07:42 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
Girl tortured and raped after finding dad with her aunty

अपने पिता को चाची के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ने वाली 16 साल की लड़की के लिए यह बहुत महंगा साबित हुआ। वहशी पिता ने न सिर्फ उसे टॉर्चर किया बल्कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन


यहीं नहीं, आरोपी पिता ने अपनी नौकरानी के भाई को भी अपनी बेटी सौंप दी। जिसने कई बार उसके साथ हैवानियत की। यह सब कुछ करीब एक साल तक चलता रहा।

मामला बंगलूरु का है। जहां 16 साल की नसरीन (काल्पनिक नाम) ने अपने पिता की काली करतूत देख ली। जिसके बाद उसकी जिंदगी में भूचाल आ गया।

बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी पिता के घर की नौकरानी के साथ भी अवैध संबंध थे और उसने नौकरानी को मम्मी कहने से मना करने पर लड़की के ऊपर तेजाब डालने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन


वसंतनगर में रहने वाली पीड़ित लड़की ने अपने पिता वसीम, चाची मुस्कान, नौकरानी फिरदौस और उसके भाई तनवीर पर शोषण का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर ही पीड़िता की मां ने कुछ महीने पहले घर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के सामने करता था सेक्स

Girl tortured and raped after finding dad with her aunty

टीओआई के अनुसार, अब से करीब एक साल पहले जब नसरीन कहीं बाहर से घर लौटी तो उसने अपने पिता को चाची के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उसने घर से भागने की कोशिश की लेकिन उसके पिता ने उसको पकड़ लिया और किसी से इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

डर के मारे नसरीन चुप रही और उसने किसी से भी इस घटना का जिक्र नहीं किया। जोकि आगे चलकर उसे काफी महंगा साबित हुआ और उसके पिता ने हैवानियत शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिता बच्ची को सामने बैठाकर अपने भाई की पत्नी के साथ संबंध बनाता था और उसे यह सब देखने के लिए मजबूर करता था। साथ ही उसके साथ भी छेड़छाड़ करता था।

यही नहीं, आरोपी पिता ने कई बार नहाते समय उससे जबरन बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और उसके साथ जबरदस्ती की। यह सब करीब एक साल तक चला और नसरीन के पिता व चाची ने उसे बार-बार तेजाब डालने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।

बहन के बदले दे दी बेटी

Girl tortured and raped after finding dad with her aunty

कुछ दिनों बाद इस बात का पता चला कि आरोपी के नौकरानी के साथ भी अवैध संबंध हैं तो उसके भाई ने भी मौके का फायदा उठाने की चाल चली और अपनी बहन के बदले में आरोपी की बेटी नसरीन का यौन शोषण करने लगा।

इस हैवानियत से नसरीन टूट गई और उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत कर दी। उसने पुलिस को सारा हाल बयां कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दोनों आरोपी पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के बयान के आधार पर आगे भी मामले की छानबीन जारी है।

बंगलूरु के डीसीपी (सेंट्रल) संदीप पाटिल ने बताया कि मामले की तह तक जाने में समय लगेगा क्योंकि यह काफी समय से चल रहा था।

यह बात का पता चला है आरोपी पति की करतूतों के चलते उसकी पत्नी ने घर छोड़ दिया था जिसके बाद बच्ची के साथ हैवानियत बढ़ गई। पुलिस इस केस से जुडे सभी आरोपियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed