मुंह बोले भाई ने किया रेप, छात्रा ने खुद को लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के स्कूल के 11वीं के एक छात्र ने दुष्कर्म किया। मुंहबोले भाई की करतूत से आहत छात्रा ने घर पहुंचने के बाद आग लगाकर जान दे दी। छात्रा शुक्रवार को स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनकर आरोपी छात्र के साथ घर लौट रही थी।
रास्ते में ही छात्र ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुराचार किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (17) मिहींपुरवा के एक स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार को मोदी का संदेश सुनने के बाद देर होने पर वह स्कूल के ही छात्र के साथ घर के लिए निकल पड़ी।
आरोपी ने झाड़ियों में खींच शर्मनाक करतूत की
इस बीच, रास्ते में सुनसान देखकर छात्र ने उसे चाकू दिखाकर झाड़ियों में खींच लिया और शर्मनाक करतूत की। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई तो छात्र वहां से भाग निकला।
देर शाम होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची और पिता को घटना की जानकारी दी। इसी बीच उसने खुद को कमरे में बंदकर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। चीख सुनकर परिजन जब तक दरवाजा तोड़कर आग की लपटों में घिरी किशोरी को बचाने की कोशिश करते, वह दम तोड़ चुकी थी।
सूचना मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष एके यादव ने बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।