फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl suicide after rape and molestation

दुष्कर्म और छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ट्रेन के आगे कूदी

Fri, 10 Jan 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला, मेरठ, मोदीपुरम
अमर उजाला, मेरठ, मोदीपुरम Updated Fri, 10 Jan 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Girl suicide after rape and molestation

दुष्कर्म के बाद छेड़छाड़ से परेशान 14 साल की किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। परिजनों ने आरोपियों के नाम बताए हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


यह शर्मनाक वारदात दौराला क्षेत्र के सिवाया गांव में हुई है। सीआरपीएफ से रिटायर एसआई पांच बेटी और एक बेटे के साथ रहते हैं। उनकी चौथी नंबर की बेटी 9वीं की छात्रा है।
विज्ञापन


आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने एक महीने पहले किशोरी से बंद घर में दुष्कर्म किया था। बदनामी के डर से किशोरी ने परिवार को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी दो दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान होकर छात्रा गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने बुधवार को किशोरी से उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। किशोरी की बात सुनकर उसके पिता ने एसपी सिटी के मोबाइल पर कॉल की और पूरी वारदात की जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक एसपी सिटी ने समाज के गणमान्य लोगों से बातचीत कर मसले को निपटाने की सलाह दी। रातभर परिवार के लोगों में बातचीत चली। बृहस्पतिवार सुबह साढे़ चार बजे किशोरी घर से लापता हो गई।


परिजनों ने तलाश किया तो उसका शव रेलवे ट्रैक में कटा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

नाम बताने पर भी नहीं हुई रिपोर्ट
आरोपियों ने नाम जानने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस और आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने में जुटे हैं। किशोरी के पिता ने कहा है कि शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed