{"_id":"44c588ddd71dbf622264c40fc715b991","slug":"girl-student-raped-by-two-men-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप, बनाया MMS ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप, बनाया MMS
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Jan 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुलिसकर्मी का बेटा अपने दोस्त के साथ एक लड़की के घर पहुंचा। उसने लड़की से उसके भाई और मां के बारे में पूछा। पता चला कि वे दोनों घर में नहीं हैं तो वह दोस्त के साथ उसके घर में जबरन घुस गया।
विज्ञापन
उस युवक ने तमंचे के बल पर दोस्त के साथ मिलकर लड़की से दुष्कर्म किया और एमएमएस भी बना लिया। साथ ही घटना के बारे में किसी से बताने पर एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
मां को बेहोश कर भाई ने लूटी बहन की अस्मत
पीड़िता ने एसएसपी से घटना की शिकायत की है। यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है।
12वीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और भाई बुधवार को काम पर गए थे। वह करीब 10 बजे घर पर अकेली थी। उसी दौरान पास की कॉलोनी के पुलिसकर्मी का बेटा अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और मां-भाई के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन
लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग: MMS बनाकर जबरन शादी
पीड़िता ने उनके घर पर न होने और बाद में आने की बात कही। आरोप है कि पुलिसकर्मी के बेटे ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख धमकाया। उन दोनों ने लड़की से गैंगरेप कर अश्लील क्लीपिंग बना ली।
पंचायत के फरमान पर युवती से 12 ने किया गैंगरेप
शिकायत पर एसएसपी ने खुर्जा पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।