फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl student kidnapped & gang raped in UP

दसवीं की छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता का दिमागी संतुलन बिगड़ा

Wed, 20 Jan 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 20 Jan 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
girl student kidnapped & gang raped in UP

यूपी के बागपत में छात्रा को अगवा कर साथ सामूहिक बलात्कार करने की एक और वारदात सामने आई है। मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का है। दसवीं की छात्रा को मंगलवार की शाम उसके घरवाले कोतवाली लेकर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। आरोप गांव के ही युवक और उसके साथियों पर लगा है।

विज्ञापन


पीड़िता के घरवालों के मुताबिक किशोरी शहर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि कॉलेज में पढ़ने वाली गांव की एक अन्य छात्रा पीड़िता को बरगलाकर कॉलेज से बाहर लेकर आई और उसे दो युवकों के साथ कार में बैठाकर खुद उतरकर चली गई। दोनों युवक पीड़िता को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन


कॉलेज की छुट्टी के वक्त आरोपी शहर में ही पीड़िता को छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने घरवालों को आप बीती सुनाई।पीड़िता के घरबालों की मानें तो दुराचार की घटना से युवती का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। उनकी बेटी जो एक नाम ले रही है, वह गांव के ही एक युवक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार की शाम पीड़िता का सीएचसी पर मेडिकल कराया। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है।


उधर छात्रा के घरवालों का ये भी कहना है कि आरोपी युवक के परिवार वाले गांव के लोगों के जरिए समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। जिसके लिए वो तैयार नहीं हैं, वो चाहते हैं कि बेटी के गुनहगारों को सजा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed