फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl stabs best friend 65 times over Facebook dispute

फेसबुक पर सहेली ने डाली न्यूड फोटो, कर दिया कत्ल

Wed, 02 Apr 2014 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Apr 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
Girl stabs best friend 65 times over Facebook dispute

दोस्तों में नजदीकियां बढ़ाने वाला फेसबुक एक सहेली की हत्या का कारण बन गया।

विज्ञापन


एक 16 वर्षीय लडकी ने अपने सबसे अजीज सहेली की पीठ में 60 बार से ज्यादा चाकू से वार करके हत्या कर दी। उस सहेली की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने साथ-साथ सहेली की भी न्यूड तस्वीर फेसबुक पर अपलोड कर दी थी।
 
डेली मेल के अनुसार एरेंडी एलिजाबेथ गुतिरेज उस वक्त बहुत नाराज हो गई जब उसे पता चला कि उसकी दोस्त एनेल बाएज ने फेसबुक पर दोनों की न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं।

विज्ञापन

सहेली की धमकी को हल्के में लिया

Girl stabs best friend 65 times over Facebook dispute

इसके बाद गुतिरेज ने फेसबुक पर अपनी सहेली एनेल बाएज (16) से कहा कि वह इस साल के आखिर तक जिंदा रही तो लकी होगी। उसने अपने पोस्ट में यह भी लिखा था कि वह उसे अब तक तीन बार मार भी चुकी है।

उसकी इस धमकी भरी टिप्पणी को बाएज ने सीरियस नहीं लिया और हंस पड़ी। बाद में उसे मैक्सिको के गआमुचिल स्थित अपने घर पर बुलाया ताकि दोनों के बीच सुलह हो सके।

जब गुतिरेज बाएज के घर पहुची तो बाएज ने उसका हमेशा की तरह स्वागत किया। लेकिन, गुतिरेज के मन में को कुछ और ही था।

दर्द से तड़पती रही,फिर भी उसे रहम नहीं आई

Girl stabs best friend 65 times over Facebook dispute

अचानक गुतिरेज ने खंजर निकाला और बाएज की पीठ में एक के बाद एक वार करने शुरू कर दिए। बाएज इस बीच दर्द से चीखती रही लेकिन,अपनी सहेली के मन में उसके लिए किसी प्रकार का रहम नहीं आया।

गुतिरेज के गुस्से का आलम ये था कि बाएज के मर जाने के बाद भी वह उस पर खंजर से वार करती रही।
 
पुलिस के अनुसार गुतिरेज ने बाएज पर 60 से अधिक बार वार किया। उसके बाद गुतिरेज ने खून साफ़ करने और दूसरे सबूतों को भी मिटाने की कोशिश भी की लेकिन, वह खुद को बचने में कामयाब नहीं हो सकी।

पुलिस ने गुतिरेज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed