फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl shoots herself in fear of her defamation in bareilly

बेइज्जती के डर से युवती ने खुद को मारी गोली

Fri, 31 Jul 2015 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 31 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
girl shoots herself in fear of her defamation in bareilly

बरेली में फरीदपुर के एक गांव में बेइज्जती के डर से अठारह साल की लड़की ने अपनी पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन


दो महीने पहले गांव के ही दूसरी बिरादरी के लड़के ने शौच करते वक्त उसकी तस्वीरें खींच ली थीं, जिन्हें बुधवार को उसने क्रिकेट खेलने के दौरान अपने दोस्तों के बीच सार्वजनिक कर दिया था। यह बात पूरे गांव में चर्चा का विषय बनकर उसके कानों तक भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को क्रिकेट खेलने के दौरान अपने साथियों को मूलचंद नाम के युवक ने गांव की लड़की की तस्वीरें दिखा दीं। चर्चा शुरू हुई तो लड़की के परिवार के लोग ही आपस में भिड़ गए। लड़की के पिता से कहने लगे कि बेटी को संभाल कर नहीं रख पाते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की बंदूक से लड़की ने मारी गोली

girl shoots herself in fear of her defamation in bareilly

यह बात लड़की ने सुनी तो वह आपा खो बैठी, पहले को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाकर खुद को गोली मार ली।

घर में फायर होने की आवाज पर परिवार वाले दौड़े तो लड़की जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने उसे सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।

हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार कौशल ने बताया कि लड़की जांघ में गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच कराई जा रही है, जिस लड़के ने हरकत की है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed