फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl sexually molested by youth in meerut

युवक ने छात्रा को घर में खींच की दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 10 Jul 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगानगर (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगानगर (मेरठ) Updated Fri, 10 Jul 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
girl sexually molested by youth in meerut

मेरठ के अम्हेड़ा गांव में एक समुदाय के युवक ने छात्रा को घर में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। गुस्साए लोग आरोपी के घर पहुंचे तो उसने खुद को मकान में बंद कर लिया।

विज्ञापन


इस पर लोगों ने कुंडी तोड़कर युवक को बाहर निकाला और जमकर पीटा। साथ ही मकान में तोड़फोड़ कर आरोपी की बाइक को आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ से युवक को छुड़ाया और थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


अम्हेड़ा गांव स्थित एक कॉलोनी निवासी कक्षा 7वीं छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। तभी कॉलोनी में ही किराए के मकान में रह रहे एक समुदाय के युवक ने छात्रा को घर में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह छूटकर छात्रा रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर सैकड़ों लोग आरोपी के मकान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ युवक को बाहर खींचा

girl sexually molested by youth in meerut

भीड़ को देख आरोपी ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। भीड़ ने हथोड़े से ताला तोड़ना शुरू कर दिया। इस बीच गांव प्रधान छोटे लाल सिवाच ने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। सूचना पर गंगानगर पुलिस चौकी से दरोगा विकास चौहान और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को समझाने का प्रयास किया।

भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर दी। करीब बीस मिनट बाद भीड़ ने ताला तोड़ दिया और आरोपी को मकान से बाहर निकाल कर पिटाई करने लगे।

तभी इंचौली थाने से एसएसआई एके यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज करते हुए आरोपी युवक को छुड़ाया। भीड़ ने आरोपी को पुलिस की गाड़ी से उतारने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिस आरोपी को लेकर इंचौली थाने पहुंची।

आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

girl sexually molested by youth in meerut

पुलिस के जाने के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर मे तोड़फोड़ की और युवक की बाइक में आग लगा दी। कुछ देर बाद गांव के सैकड़ों लोग और भाजपा कार्यकर्ता इंचौली थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर थाने में हंगामा किया।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक शाहिद पुत्र फरमूद निवासी गांव जौला, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर है। वह मवाना रोड स्थित एक कॉलेज से बीबीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है तथा अम्हेडा की एक कालोनी में किराए के कमरे में रहता है।

पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर इंचौली पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस पर महिलाओं से मारपीट का आरोप
इंचौली थाने पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी को छुड़ाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। महिलाओं ने पुलिस में महिला कांस्टेबल साथ न होने पर गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed