जंगल में नग्न अवस्था में मिली युवती की अधजली लाश, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मझोला थाना क्षेत्र में बिशनपुर गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक युवती की निर्वस्त्र अधजली लाश गेहूं के खेत में पड़ी मिली। हत्यारों ने उसे नाड़े से गला घोंटकर मारा और फिर पहचान मिटाने के लिए केरोसिन डालकर लाश में आग लगा दी। लेकिन लाश का कुछ हिस्सा जलने से रह गया। हत्या से पहले युवती के साथ बलात्कार किए जाने की आशंका है।
इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस ने अधजली लाश का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। रेप की आशंका में डाक्टरों ने युवती की स्लाइड भी तैयार की है।
मझोला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिशनपुर और खदाना गांव के बीच तौफीक के गेहूं के खेत में 22 वर्षीय युवती की निर्वस्त्र अधजली लाश पड़ी देख ग्रामीण सहम गए।
नाड़े से घोंटा गला फिर आग के हवाले कर दिया
युवती के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। उसके गले में लाल रंग के नाड़े का फंदा कसा हुआ था। युवती के कुछ कपड़े पास में जले पड़े थे। बच्चों का नीले रंग का एक छोटा कंबल भी मौके पर पड़ा मिला। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ लग गई।
युवती के मर्डर की सूचना पर एएसपी अमानत मान और अमित मित्तल फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोशिश की लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
गेहूं के जिस खेत में युवती की लाश पड़ी मिली उसमें रात आठ बजे तक खेत मालिक ने सिंचाई की थी। जिससे साफ है कि वारदात रात आठ बजे के बाद हुई। युवती की शिनाख्त नहीं होने की वजह से यह भी माना जा रहा है कि युवती कहीं बाहर की रहने वाली हो सकती है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में लगी है।