चलती ट्रेन में लड़की से बलात्कार के बाद हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में एक तेरह साल की मासूम बच्ची को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं बलात्कार के बाद उसकी हत्या भी कर दी।
घटना थाईलैंड की है। यहां एक चलती ट्रेन से लापता हुई 13 साल की किशोरी का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई।
डेली मेल के अनुसार, किशोरी रविवार रात एक रेलगाड़ी से दक्षिणी प्रांत सुरत थानी से बैंकॉक जा रही थी।
अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार तड़के चार बजे उप-जिले वांग पोंग में किशोरी का शव नग्नावस्था में मिला।
नग्नावस्था में मिला किशोरी का शव
गौरतलब है कि सोमवार सुबह स्टेट रेलवे ऑफ थाईलैंड में चादर बदलने का काम करने वाले 22 वर्षीय कर्मचारी ने किशोरी से दुष्कर्म और उसकी हत्या की बात कबूली थी।
उसने बताया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव रेलगाड़ी की खिड़की से बाहर फेंक दिया था।
क्योंकि रेलगाड़ी वांग पोंग स्टेशन पहुंचने वाली थी। उसके बाद उसने किशोरी के कपड़ों और खून से सनी चादरों को भी बाहर फेंक दिया था।