{"_id":"44d2bad89d990a43941147b0812faa5a","slug":"girl-raped-in-unnav","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! दस रुपये का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
उफ! दस रुपये का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 12 May 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में आई छह साल की बच्ची को दस रुपये का लालच देकर एक युवक खेत में उठा ले गया। वहशी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची बेहोश हो गई तो खेत में ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
फेसबुक बना इस महिला के क़त्ल की वजह
तड़के होश आने पर बच्ची घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल और इलाज के लिए बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आरोपी युवक की शिनाख्त
विज्ञापन
नहीं हो पाई है।
पति भाग गया तो पड़ोसी लूटता रहा इज्जत
मियांगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के पुन्नू ठाकुर की बेटी की शनिवार को शादी थी। गांव की ही पांच वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ शादी में आई थी। रात करीब दो बजे अचानक बच्ची लापता हो गई।
विज्ञापन
मां के साथ अन्य लोगों ने कई घंटे तक उसकी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। सुबह चार बजे बच्ची लहूलुहान हालत में अपनी मां के पास पहुंची। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि बारात में शामिल एक युवक दस रुपये का लालच देकर उसे खेतों में जबरन उठा ले गया।
AAP नेत्री की बनाई अश्लील क्लिपिंग, ब्लैकमेलिंग
युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार की सुबह महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बच्ची की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मेडिकल में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस संबंध में आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव का कहना है कि आरोपी के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।