फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl raped in a hotel by her friend in allahabad

दुल्हन से मिलाने के बहाने युवती से रेप

Tue, 01 Dec 2015 04:19 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
girl raped in a hotel by her friend in allahabad

इलाहाबाद में शाहगंज के होटल में युवती को दुल्हन से मिलाने के बहाने बुलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता शिकायत करने शाहगंज थाने गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।

विज्ञापन


तब पीड़िता अदालत की शरण में गई। न्यायालय के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को रेप समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी।

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती का आरोप है कि चंदौली के लालेपुर महुआरी गांव का ऋतुराज पांडेय उसका परिचित था। वह रिश्ते में उसका चाचा लगता है। कुछ महीने पहले ऋतुराज ने युवती को फोन किया। उसने बताया कि उसने शादी कर ली है। अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद आया है। वह चाची से मिलना चाहे तो शाहगंज स्थित होटल में आ जाए।

विज्ञापन

होटल के कमरे में बंद कर किया रेप

girl raped in a hotel by her friend in allahabad

युवती ऋतुराज के बहकावे में आकर होटल में उसकी पत्नी से मिलने पहुंच गई। होटल पहुंचने पर युवती ने देखा कि कमरे में ऋतुराज के अलावा कोई नहीं है। युवती ने ऋतुराज से पत्नी के बारे में पूछा तो मुस्कुराने लगा। इस युवती को उसकी साजिश का पता चला।

वह कमरे से बाहर भागने लगी तो ऋतुराज ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रेप किया। रेप के बाद उसने पीड़िता को धमकी दी कि किसी से कुछ बताने के लिए मुंह खोला तो ठीक नहीं होगा।

आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता मामले की शिकायत शाहगंज गई थी। वहां पुलिस ने रिपोर्ट न लिखकर उसे भगा दिया था। अदालत के आदेश पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी ऋतुराज के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ शाहगंज देवेंद्र कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed