{"_id":"18a181a9f3e5db5a77f1de1afe3aba76","slug":"girl-raped-and-murdered-assailants-disfigure-her-face-with-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के बाद गला घोंटकर मारा, फेंका एसिड","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बलात्कार के बाद गला घोंटकर मारा, फेंका एसिड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के बाद एक युवती की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्मियों ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। पुलिस युवती की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 150 किमी दूर अंबेडकर नगर में यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के हाथ बांध दिए थे। सत्रही गांव में हुई इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के मुताबिक युवती के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटनास्थल से मिले सबूतों के अनुसार आरोपियों ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। फिर उसके शव को सुनसान जगह लेजाकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
गांववालों ने एक सुनसान जगह पर शव देखा और पुलिस को मामले की सूचना दी।