फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl murdered own brother to hide illicit relation with lover

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी बहन, तभी...

Wed, 21 May 2014 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 21 May 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
girl murdered own brother to hide illicit relation with lover

दो दिन बाद जब पिता वापिस लौटा पुत्र को नहीं पाकर उसने कल्लो से पूछा तो उसने बताया कि रात 8 बजे भोजन करने के बाद पड़ोसी के घर पर टीवी देखने के लिए गया था, तब से वापस नहीं आया है।

विज्ञापन


अगले दिन सुबह 12 वर्षीय किशोर की लाश गांव के प्राथमिक स्कूल में वीभत्स हालत में मिली। मासूम की गर्दन, पीठ और सीने पर कुल्हाड़ी के घाव थे। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन पर कल्लो ने प्रेमी विनोद के साथ मिलकर हत्या करना कुबूल लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत मे ले लिया है।

बहन ने कुल्हाड़ी से किया था पहला वार

girl murdered own brother to hide illicit relation with lover

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि हमने तय कर लिया था कि उसे रास्ते से हटाना है। इसके लिए उन्होंने योजना बनाई।

उसे किसी तरह बहलाकर दोनों गांव के स्कूल में ले गए। वहां कुल्हाड़ी का इंतजाम पहले से ही कर रखा था।

वहां पहुंचते ही बहन ने पीछे से भाई पर कुल्हाड़ी दे मारी। दूसरा वार प्रेमी ने किया। स्कूल में ही लगे हैंडपंप से कुल्हाड़ी को साफ किया और वापस घर लौट गए। अगले दिन सुबह स्कूल में मासूम की लाश मिली।

अवैध संबंध में सगी बहन ने की भाई की हत्या

girl murdered own brother to hide illicit relation with lover

वासना में अंधी एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने इकलौते सगे मासूम भाई की हत्या कर दी है। उस मासूम का बस इतना कसूर था कि उसने बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

यह सनसनीखेज घटना मध्यप्रदेश के मानपुर जिले का है, जहां इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि शादी के बाद भी वह युवती अपने प्रेमी के साथ यौन संबंध बनाती रही। उसके इसी नाजायज संबंध का खौफनाक परिणाम सामने आया।

विज्ञापन

बिना कपड़ों में प्रेमी के साथ थी बहन

girl murdered own brother to hide illicit relation with lover

घटना वाले दिन वह युवती घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर अपने प्रेमी को बुला लिया। वो प्रेमी के साथ बिना कपड़ों में थी।

तभी उसका छोटा 12 साल का भाई वहां आ गया। बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख वह चौंक गया।

छोटे भाई को देख युवती और उसका प्रेमी भी स्तब्ध रह गए। दोनों ने मासूम को बहुत मनाया कि वो जो कुछ भी देखा है उसे भूल जाए।

लेकिन मासूम बच्चा अपनी बहन की इस गंदी करतूत को पचा नहीं पा रहा था। वह यह बोलता रहा कि वो सबकुछ पिता को बता देगा, यहीं उसने लिए घातक साबित हुआ।

रिश्ते में चचेरा भाई लगता था प्रेमी

girl murdered own brother to hide illicit relation with lover

पुलिस के अनुसार, इंदवार थाना के चिमटा गांव में 12 वर्षीय वंशराज अपने परिवार के साथ रहता था। बड़ी बहन कल्लो कोल (19) का विवाह दो साल पहले हो चुका था, लेकिन अक्सर वह मायके में ही रहती थी।

पिता लालमन कोल विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इटमा गया था, भाई-बहन घर पर अकेले थे। इसी दौरान वंशराज ने बहन को उसके प्रेमी विनोद कोल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जो रिश्ते में उसका चचेरा भाई लगता था।

मृतक ने सारी बात पिता को बताने की धमकी दी, समझाने पर भी वह नहीं माना। तभी समाज में बदनामी के डर से नाजायज रिश्ते को छिपाने के लिए बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed