फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rape and Murder in Kanpur

रेप के बाद युवती की हत्या, जलाए कई अंग!

Wed, 14 Jan 2015 11:18 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
Rape and Murder in Kanpur

कानपुर में एक युवती की हत्या कर शव बक्से में ठूंसकर मेस्टन रोड में तिलक हाल के पास फेंक दिया गया। सोमवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे नया ताला बंद बक्सा रखा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


आला अफसरों की मौजूदगी में ताले तोड़कर बक्से को खोला गया तो सबके होश उड़ गए। बक्से में एक युवती का शव था। हाथ-पैर मोड़कर उसे बक्से में ठूंसा गया था। शव निकाला गया तो पता चला कि उसके शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ है।
विज्ञापन


आशंका है कि बलात्कार के बाद हत्या कर युवती को जलाया गया और फिर इस हाल में फेंका गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के साथ ही स्लाइड बनवाने का भी फैसला किया है। वहीं एक अन्य घटना में एक महिला का शव पैराशूट फैक्ट्री के सामने नाले से मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के नाजुक अंगों को जलाया

Rape and Murder in Kanpur

दूसरा शव सड़ चुका है। हत्या कर शव नाले में फेंका गया या नाले में गिरकर महिला की मौत हुई, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा कि महिलाओं की हत्या कब और कैसे हुई है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मेस्टन रोड पर तिलक हाल से तकरीबन पांच सौ मीटर दूरी पर गली में नया चमचमाता टिन का बक्सा रखा दिखा। बक्से के दोनों कुंडों में ताला लगा था। बक्सा देखकर डबल हाथरस स्वीट हाउस में काम करने वाले मुनीम कृष्ण मुरारी मिश्र ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

थोड़ी देर बाद ही कार्यवाहक एसपी पूर्वी रोहित मिश्र, सीओ कोतवाली जितेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी हरीराम वर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते आहिस्ता से बक्से के कुंडों को तोड़ा और बक्सा खोला तो सभी के होश फाख्ता हो गए।

तीन फुट लंबे, डेढ़ फुट गहरे बक्से के अंदर पीले रंग की मैरुन रंग से कढ़ी चादर में 35 वर्षीय एक युवती का शव लिपटा रखा था। इतने छोटे बक्से में महिला के शव को हाथ-पैर मोड़कर ठूंसा गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पता चला कि महिला के हाथ-पैर, पेट, जांघ, पीठ समेत शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ था।

ऐसे कपडों में मिली दूसरी लाश

Rape and Murder in Kanpur

उसके शरीर पर मेहंदी रंग की कढ़ाई दार सलवार, लाल रंग का छापेदार फुल स्वेटर, लाल रंग का फुल कुर्ता है। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई तय होगी।

दूसरी ओर रेल बाजार के जीटी रोड के निकट पैराशूट फैक्ट्री के सामने नाले में 40 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा देखकर फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी राहुल चौधरी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कुछ देर बाद कार्यवाहक एसपी पूर्वी रोहित मिश्र, सीओ कैंट पवित्र मोहन त्रिपाठी और एसओ रेल बाजार शहिद सिद्दकी पहुंचे।

रेप के बाद मारकर नाले में फेंका?

Rape and Murder in Kanpur

पानी में पड़े रहने से महिला का शव फूल गया था। इस वजह से उसके शरीर पर जाहिरा चोट के निशान पुलिस को नजर नहीं आए हैं। महिला के सिर के बाल उखड़ रहे हैं, जिससे अनुमान है कि शव कम से कम तीन दिन पुराना है।

महिला के शरीर पर नीले रंग का जैकेट, फुल आस्तीन का लाल स्वेटर, हाफ स्वेटर, बैंगनी रंग का कढ़ाई दार कुर्ता, नीली चारखाने वाली सलवार है। शक्ल -सूरत और पहनावे से महिला मध्यम वर्गीय परिवार की प्रतीत हो रही है। आशंका जताई गई है कि रेप के बाद उसे मारकर नाले में फेंक दिया गया।

वहीं एसओ का कहना है कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक वह क्षेत्र में घूमती रहती थी। हो सकता है कि वह नाले किनारे घूमते वक्त उसमें गिर गई हो। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed