महिला ने बना डाला खुद की खुदकुशी का वीडियो, पुलिस उलझी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के जिस मुजस्मे और मकबरे के शहर से दुनिया भर के आशिक मोहब्बत का ककहरा सीखते है। उसी अजीमो-शान निशानी वाले शहर में सात जन्मों का बंधन महज साल भर में फना हो गया। उस औरत के करीबी चीख-चीख कर कह रहे हैं कि वो ऐसी तो नहीं थी। आखिर क्यों उसने ऐसा कदम उठा लिया।
ताजनगरी आगरा से खुदकुशी का एक अजाबो-गरीब वाक्या सामने आया है। जिसमें खुदकुशी के वीडियो की बात कही जा रही है। आगरा पुलिस के मुताबिक उसे एक सीडी उपलब्ध कराई गई है जिसमें दयालबाग इलाके में रहने वाली एक महिला ने खुदकुशी करने से पहले अपने गुनहगारों के बारे में बताया है।
पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाली नेहा नाम की महिला ने वीडियो में अपने ही मायके वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
वीडियो में नेहा कह रही है कि मायकेवालों ने उसे कहीं का भी नहीं छोड़ा और रिश्तेदारों में भी उसकी बदनामी कर दी है।
'पत्नी ने व्हाट्सऐप पर भेजा था सुसाइड नोट'
पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता जयवीर ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज-हत्या की तहरीर दी है।
पुलिस की मानें तो नेहा की बीते साल जनवरी में यतेश यादव नाम के शख्स से शादी हुई थी। करीब सात महीने पहले यतेश आगरा के दयालबाग इलाके में पत्नी के साथ रहने लगा था।
बीते 25 अक्टूबर को यतेश ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। यतेश ने पुलिस को ये भी बताया कि उसकी पत्नी ने उसे व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट भी भेजा है। पुलिस जब यतेश के घर पहुंची तो वो मौके से फरार मिला।
पुलिस के मुताबिक मृतका ने वीडियो में ये बात भी कही है कि मायके वाले ससुराल वालों को फंसा सकते हैं। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है।