फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl killed in allahabad after rape

इलाहाबाद में रेप के बाद किशोरी की हत्या

Tue, 21 Apr 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Apr 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
Girl killed in allahabad after rape

इलाहाबाद में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहरिया की पहाड़ियों पर सोमवार को रेप के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई। आशंका है कि रेप और हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। रात में दस बजे गांव वालों ने किशोरी का शव देखा तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस के कई अफसर और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। 12 वर्षीय किशोरी अपने टीबी पीड़ित पिता और बाबा के साथ रहती थी। वह सोमवार को दिन में उपले बीनने के लिए पहाड़ी पर गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी।
विज्ञापन


इससे चिंतित उसके बाबा ने खोजबीन शुरू की। वह पूरे गांव में उसे तलाशते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रात में गांव के ही कुछ लोग शौच को गए थे। उन्होंने पहाड़ियों पर किशोरी का शव देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बाद घोटा गया पीड़िता का गला

Girl killed in allahabad after rape

किशोरी के कपड़े और चप्पल पास ही पड़े थे। उसके गले पर नाखूनों के निशान भी मिले हैं। हालात देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

सूचना शंकरगढ़ थाने की पुलिस को दी गई। खबर पाकर आधी रात को एसपी यमुनापार नीरज पांडेय और एसपी क्राइम एके पांडेय मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती भी डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचे। स्नीफर डॉग कुछ दूर जाने के बाद रुक गया।

पुलिस दिन में पहाड़ी पर गए लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि रेप के बाद हत्या करने वाले आसपास के गांव के ही हो सकते हैं। आधी रात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed