फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl jumps into well after being caught with her lover in uttar pradesh

प्रेमी संग अंतरंग मिली युवती ने शर्म के मारे दे दी जान

Thu, 04 Jun 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदाबाद (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदाबाद (इलाहाबाद) Updated Thu, 04 Jun 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
girl jumps into well after being caught with her lover in uttar pradesh

सैदाबाद (इलाहाबाद) के हंडिया इलाके में गंगा किनारे प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद परिवार और गांव में शर्मसार एक युवती ने बुधवार सुबह कुएं में छलांग लगा दी। बाहर निकालने तक में उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन


परिजन तो आनन-फानन में अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे लेकिन घटना की भनक पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने इस घटना पर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


18 साल की इस लड़की क्षमा (नाम काल्पनिक) की बहन का मेजा इलाके में ब्याह हुआ है। ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि बहन की ससुराल आते-जाते वहीं के एक युवक से क्षमा का करीबी रिश्ता बन गया। वह युवक शादीशुदा है मगर क्षमा उसके प्रेमजाल में उलझ गई। वे दोनों मौका पाकर चोरी-छिपे मिलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्धनग्न अवस्‍था में पकड़े गए दोनों

girl jumps into well after being caught with her lover in uttar pradesh

मंगलवार को भी क्षमा को उसके प्रेमी ने गंगा किनारे बुलाया। वह दोपहर बाद अपनी चचेरी बहन के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर गंगा किनारे गई। मेजा से आया प्रेमी उसे अलग सुनसान में ले गया। तभी गांव के किसी शख्स ने देखा तो शोर मचा दिया।

वहां तमाम लोग जुट गए। लोगों ने क्षमा को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और क्षमा को कम कपड़ों में ही उसके घर ले जाकर परिजनों के हवाले कर दिया। तभी क्षमा बार-बार कह रही थी कि वह अपनी जान दे देगी।

रात भर वह घर में गुमसुम रही। सोई भी नहीं। सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकली और पास के कुएं में कूद गई। लोगों ने देखा तो हल्ला मचाया। किसी तरह से उसे कुएं से निकाला गया लेकिन क्षमा की मौत हो चुकी थी।

परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे तभी किसी से खबर पाकर सैदाबाद चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटना संदिग्ध देख शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने घटना के बारे में कुछ भी नहीं कहा। इंस्पेक्टर एमएस देव ने कहा कि इस मसले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed