फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl jumped infront of the train after being raped

14 की उम्र में 40 साल के शख्स से की डेटिंग, नतीजा सुसाइड

Wed, 17 Jun 2015 09:26 AM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
girl jumped infront of the train after being raped

स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की ने बलात्कार का शिकार होने के बाद ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान देदी। मामला ऑस्ट्रिया का है जहां 14 वर्षीय अनाएड टगुश्यन ने फेसबुक पर 40 वर्षीय पुरुष से चैटिंग किया करती थी, और उसी से डेट पर मिलने के बाद लड़की ने यह कदम उठाया। लड़की क्रिस्टन डब्ल्यू नाम के इस आदमी से एक डेटिंग वेबसाइट पर मिली, जहां उसने अपनी उम्र 25 साल लिखी थी।

विज्ञापन


फेसबुक पर बातचीत शुरु होने के बाद अनाएड ने आरोपी को बताया कि वह 17 साल की है, फिर भी उस आदमी ने बातचीत करना जारी रखा। वे कथित रूप से कुछ दिन बाद एक दूसरे से मिले लेकिन इस मुलाकात से लौटने के बाद लड़की रोती हुई घर पहुंची और उसने अगले दिन खुदखुशी कर ली।
विज्ञापन


जिडैनस्क ओरुनिया स्टेशन पर बैठे यात्रियों के मुताबिक लड़की वहां 20 मिनट तक बैठी रो रही थी। अचानक वह उठी, अपनी जैकेट उतारी और विएना जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त से बताई थी रेप की बात

girl jumped infront of the train after being raped

इस हादसे से परेशान अनाएड की मां जोआना ने बताया, ''मुझे लगा उसकी अपने बॉयफ्रेंड से बहस हुई है। मैंने उसकी आंखों में आंसू देखे थे। मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और मेरे गले लग कर रोने लगी। मैं उससे बात करना चाहती लेकिन वह बाहर जाना चाहती थी। उसने कहा था कि वह जब लौटेगी तब बात करेगी लेकिन वह कभी लौटी ही नहीं।''

अपनी बेटी की खुदखुशी का कारण पता लगाने के लिए अनाएड की मां ने उसका फेसबुक अकाउंट खोला तो पता चला कि वह क्रिस्टन नाम के आदमी से बातचीत कर रही थी। उन्हें यह भी पता चला कि वह आदमी कम उम्र की दूसरी लड़कियों से भी चैटिंग करता है।

अनाएड से बलात्कार की बात तब सामने आई जब उसके अंतिम संस्कार के दौरान उसकी मां ने अनाएड की एक दोस्त को यह बोलते हुए सुना कि उसका बलातकार हुआ था।

दोस्त ने बताया कि खुदखुशी करने से एक दिन पहले अनाएड ने उसे फोन कर के बताया कि उसके साथ रेप हुआ है और फिर फोन काट दिया। उसके वापस कॉल करने पर उसने फोन भी नहीं उठाया।

दूसरी लड़कियों को भी ऐसे ही फंसाता था आरोपी

girl jumped infront of the train after being raped

यह बात पता चलने पर अनाएड की मां ने उन दूसरी लड़कियों से संपर्क किया, जिनसे क्रिस्टन की बातचीत चल रही थी। ऐसी चौदह लड़कियों में से तीन ने कहा कि क्रिस्टन ने उनका भी रेप किया था, चार ने कहा कि रेप की कोशिश की थी और बाकियों ने बताया कि वह उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।

सभी लडकियों ने बताया कि ऐसा करने का उसका तरीका एक ही जैसा था। वह उन्हें महंगे क्लब, गाड़ियों और याट में घुमाने का लालच देकर बुलाता था और अपने गंदे इरादों को अंजाम देता था।

पुलिस ने बताया कि पहले भी दो 16 साल की लड़कियों का रेप करने के आरोप में वे इसे जानते हैं। पुराने आरोपों को पी़ड़ित के कहने पर निरस्त कर दिया गया था लेकिन अब लगे आरोपों की जांच हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह उस सभी बातों को भी संज्ञान में ले रहे हैं जो दूसरी लड़कियों से पता चली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed