फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl is living with boyfriend

बेटी ने किया प्रेम तो मां बाप ले रहे हैं तलाक!

Thu, 03 Apr 2014 12:13 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
girl is living with boyfriend

प्रेम के चक्कर के फंस कर एक 16 वर्षीय लड़की घर से भाग गई। वह अब प्रेमी के घर हांसी में रह रही है। लड़की के परिजन पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन


अब हालात ये है कि लड़की के भागने के मामले में उसके माता-पिता में तलाक की नौबत आ गई है। महिला ने जहां अब खर्च के लिए एसपी से गुहार लगाई है तो व्यक्ति तलाक चाहता है।
विज्ञापन


मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है। वहां एक महिला की शादी गांव के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों के दो लड़की व एक लड़का है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। छोटी लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप, बेटी को मां ने भगाया

girl is living with boyfriend

एक दिन वह युवक से प्रेम संबंध के चलते घर से चली गई। अब वह अपनी प्रेमी के घर में ही रह रही है।

पुलिस ने पिता की शिकायत पर एक दफा लड़की को बरामद किया और घर छोड़ दिया। मगर एक दिन रूकने के बाद लड़की फिर चली गई। अब पिता का आरोप है कि लड़की की मां ने उसे भगाया है।

इसी आरोप के चलते उसने महिला से मारपीट कर घर से निकाल दिया है। अब महिला अपने भाइयों के घर रह रही है। यहां भी उसकी समस्या कम नहीं है। महिला के दोनों भाई शराब पीने के आदी है। जिस कारण घर में विवाद रहता है। वहीं लड़की का पिता तलाक के लिए दबाव डाल रहा है।

पुलिस शिकायत के बाद भी नहीं कर रही कार्रवाई

girl is living with boyfriend

महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। जिसके बाद मामला जांच के लिए जिला महिला संरक्षण अधिकारी के पास भेजा गया है।

शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि वह अब कहां जाए। बेटे की पढ़ाई और घर खर्च के लिए रुपये चाहिए। पति कहता है तलाक ले ले, वह दूसरी शादी करेगा।

बेटी के भागने का आरोप भी उसी पर लगाया जा रहा है। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने ही बेटी को भगाया है। वह भी रुपयों के चक्कर में आकर। बेटी के पास फोन करते है तो वह जिन लोगों के पास रह रही है, उनके दबाव में आकर मना करती है। लड़के वाले धमकी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed